Drishyam 3 Box Office Collection Day 12: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। 21 मई को रिलीज होने से बाद से लेकर अब तक यह मूवी हर दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। यह मूवी दूसरे हफ्ते में एंट्री ले चुकी है और कमाई का सिलसिला जारी है। दर्शकों की ओर से इस मूवी को शानदार रिस्पांस मिल रहा है। दूसरे सोमवार के आंकड़ों में भले ही गिरावट देखने को मिली है लेकिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। (इसे भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' में ट्रोल होने पर Varun Dhawan ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'कभी-कभी आप गिरने के बाद...')
12 दिनों में इतने हुआ 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' ने 12वें दिन 2.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। रविवार को यह कलेक्शन 5.35 करोड़ रुपये रहा था। सोमवार को 58.9% की बड़ी गिरावट देखी गई। इस गिरावट के बावजूद 'दृश्यम 3' का भारत में नेट कलेक्शन अब 98.90 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 114.76 करोड़ रुपये हो गया है। (इसे भी पढ़ें: 'Gangster' में कंगना रनौत के बोल्ड सीन्स देख ऐसा था पेरेंट्स का रिएक्शन, बोलीं 'मुझे खुद बहुत बुरा...')

Drishyam 3
दिलचस्प बात यह है कि इंडिया के साथ-साथ 'दृश्यम 3' विदेशों में भी ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। अब तक यह मूवी 224.76 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। निर्माताओं को उम्मीद लग रही है कि यह मूवी आने वाले दिनों में 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ सकती है।
अपने बजट को क्रॉस कर चुकी है 'दृश्यम 3'
जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'दृश्यम 3' को बनाने में निर्माताओं ने 100 करोड़ रुपये खर्च किए थे। दुनिया भर में यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर दोगुना से भी ज्यादा कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म में मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल, कलाभवन शाजॉन, सिद्दीकी, मुरली गोपी और आशा सारथ सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
