The Pride of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj में हुईं Bhumi Pednekkar की एंट्री

Bhumi Pednekkar Movie: साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म में ऋषभ के साथ अब बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की एंट्री हो गई।

Bhumi Pednekkar movie: साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज' (The Pride of Bharat Chhatrapati Shivaji Maharaj) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। फिल्म में ऋषभ शेट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि मूवी में इस एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Salman Khan को मिली बड़ी राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने Kala Hiran के मेकर्स को लगाई फटकार)

Bhumi Pednekkar movie

ऋषभ शेट्टी की मूवी में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री (pic credit-IMDb/instagram)

ऋषभ शेट्टी की मूवी में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' की स्टारकास्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की भी एंट्री हो गई है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि भूमि फिल्म में वीर योद्धा रानी बेलावडी मल्लम्मा का किरदार निभाएंगी। इतिहास में बेलावडी मल्लम्मा को उनकी बहादुरी और साहस के लिए याद किया जाता है। इस फिल्म का निर्देशन संदीप सिंह कर रहे हैं। फिल्म में ऋषभ शेट्टी और भूमि पेडनेकर के अलावा अर्जुन रामपाल और विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये मूवी दो पार्ट्स में बनाई जा रही है और इसकी शूटिंग इसी साल शुरू होने वाली है। फिलहाल मेकर्स फिल्म की प्री-प्रोडक्शन तैयारियों में जुटे हुए हैं।

End of Feed