'Bhooth Bangla' में होगा अक्षय-तब्बू का धांसू डांस नंबर, 'भूल भुलैया' से होगा तगड़ा कनेक्शन!

Akshay Kumar's Bhooth Bangla: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और तब्बू (Tabu) इन दिनों प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) का निर्देशन कर रहे हैं। रिपोर्ट्स बता रही है कि इस मूवी में अब अक्षय और तब्बू का धमाकेदार डांस नंबर होने वाला है।

Akshay Kumar's Bhooth Bangla: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के टैलेंटेड डायरेक्टर प्रियदर्शन इन दिनों फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) का निर्देशन करने में लगे हुए हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और तब्बू की जोड़ी बड़े परदे पर नजर आएगी। निर्माताओं ने इस हॉरर-कॉमेडी को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए साल 2026 चुना है। दिलचस्प बात यह है कि लगभग 15 सालों एक बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन फिल्म 'भूत बंगला' के लिए साथ आए हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और तब्बू (Tabu) का एक धमाकेदार डांस नंबर देखने को मिलेगा।

Akshay Kumar's Bhooth Bangla

अक्षय-तब्बू का होगा डांस नंबर

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार अक्षय और तब्बू ने फिल्म 'भूत बंगला' में एक क्लासिकल डांस नंबर के लिए शूटिंग की है। इससे पहले तबी ने कभी भी अक्षय कुमार के साथ कोई क्लासिकल इंडियन डांस नहीं किया है। इस गाने फिल्म में अलग ही जान डाल देगा। इस मूवी में म्यूजिक प्रीतम दे रहे हैं। बता दें इस पहले प्रीतम ने ही फिल्म 'भूल भुलैया' में विद्या बालन पर फिल्माए गाने 'अमी जे तोमार' का म्यूजिक दिया था। यह गाना आज भी लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। इस गाने की शूटिंग हैदराबाद में की जा रही है।

End of Feed