Rajpal Yadav On 5 Crore Controversy: राजपाल यादव इन दिनों फिल्म भूत बंगला (Bhoot Bangla) के प्रमोशन में लगे हुए हैं। वह अक्षय कुमार की फिल्म में अपनी कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को अपने चैक बाउंस वाले मामले से जुड़े सवालों का सामना करना पड़ रहा है और इसी बीच एक्टर ने अब इस विवाद में शॉकिंग खुलासा किया है। एक्टर से सवाल किया जा रहा है कि फिल्मों से मोटी कमाई करने के बाद भी वह 5 करोड़ रुपये देकर विवाद खत्म क्यों नहीं कर देते हैं? अब एक्टर ने इसकी असली वजह बताई है। (ये भी पढ़ें: Ahaan Shetty ने साजिद नाडियाडवाला से मांगा Sanki टाइटल, शुरू करेंगे एक्शन एंटरटेनर)
rajpal yadav (Instagram-photo credit)
चैक बाउंस मामले पर बोले राजपाल यादव
राजपाल यादव हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में शामिल हुए। यहां पर एक्टर ने खुलासा किया कि उन्हें पैसों की कमी की वजह से कभी जेल हुई ही नहीं। मामला की कुछ और है। एक्टर ने पूछा गया, 'लोगों की एक आसान सी धारणा बना ली है कि इतनी बड़ी फिल्मोग्राफी वाले अभिनेता को 5 करोड़ रुपये आसानी से चुका देने चाहिए थे? इस पर राजपाल यादव ने कहा, 'यही तो असली सवाल है। जिस दिन लोग इसे समझेंगे, वे मेरा पूरा मामला समझ जाएंगे।' इसके आगे राजपाल यादव ने कहा कि ये मामला जितना दिखता है उससे कहीं ज्यादा उलझा हुआ है। मुझे पैसों की कमी के कारण जेल नहीं हुई थी। ये एक बड़े मुद्दे और सिद्धांत का मामला है। अगर मामला सिर्फ 5 करोड़ रुपये का होता तो यह साल 2012 में ही सुलझ जाता। राजपाल यादव ने इस मौके पर दावा किया कि इस मुद्दे की वजह से 17-22 करोड़ का नुकसान हुआ है। (ये भी पढ़ें: 'Bhooth Bangla' डायरेक्टर प्रियदर्शन की अगली से बाहर अक्षय कुमार, इन 3 एक्टर्स से मिलाया हाथ!!)rajpal yadav (Instagram-photo credit)
