फिल्म तड़प से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले अभिनेता अहान पांडे ने कुछ दिनों पहले बॉर्डर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी दी है, जिसमें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई है। फिल्म बॉर्डर 2 में वो सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन के साथ दिखाई दिए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। फिल्म बॉर्डर 2 के बाद अहान शेट्टी एक नई एक्शन एंटरटेनर शुरू करने की सोच रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने निर्माता साजिद नाडियाडवाला से सनकी (Sanki) टाइटल मांगा है। अहान (Ahaan Shetty) के पिता सुनील के साथ अच्छे रिश्तों के चलते साजिद ने ये टाइटल एक्टर को दे दिया है। (ये भी पढ़ें: 'Bhooth Bangla' डायरेक्टर प्रियदर्शन की अगली से बाहर अक्षय कुमार, इन 3 एक्टर्स से मिलाया हाथ!!)
साजिद नाडियाडवाला के बिना सनकी लाएंगे अहान पांडे
फिल्म तड़प के बाद साजिद नाडियाडवाला ने अहान पांडे के साथ सनकी नाम की मूवी का ऐलान किया था, जो बड़ी एक्शन एंटरटेनर होने वाली थी। इस फिल्म में पूजा हेगड़े भी दिखाई देने वाली थीं लेकिन कुछ कारणों के चलते ये मूवी कभी भी फ्लोर पर नहीं जा सकी। बॉर्डर 2 के हिट होने के बाद अहान पांडे ने एक एक्शन एंटरटेनर बनाने का फैसला लिया है, जिसके लिए उन्होंने टीनू देसाई के साथ हाथ मिलाया है। अहान शेट्टी अपनी इस मूवी के लिए सनकी टाइटल चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने साजिद नाडियाडवाला से बात की। साजिद ने तुरंत ही अहान को ये टाइटल दे दिया है। (ये भी पढ़ें: 2027 में भी नहीं आएगी KGF 3, Yash ने बताई अंदरूनी वजह)
थम चुके करियर को रफ्तार देंगे Ahan Shetty
अभिनेता अहान शेट्टी को तड़प से शानदार शुरुआत मिली थी और दर्शकों को वो काफी पसंद भी आए थे लेकिन उसके बाद उनका करियर थम सा गया। बॉर्डर 2 अहान के करिए के लिए संजीवनी बूटी साबित हुई है। बॉर्डर 2 की बम्पर सफलता के बाद अहान शेट्टी रुकना नहीं चाहते हैं और जल्द ही एक मसाला एक्शन मूवी लाना चाहते हैं। अहान शेट्टी डायरेक्टर टीनू देसाई के साथ मिलकर जल्द ही एक एक्शन मूवी शुरू करेंगे, जिसका ऐलान जल्द ही हो सकता है। फिल्म के लिए हसीना का चुनाव नहीं किया गया है, जिस पर विचार चल रहा है।
