बॉलीवुड

'Bhooth Bangla' डायरेक्टर प्रियदर्शन की अगली से बाहर अक्षय कुमार, इन 3 एक्टर्स से मिलाया हाथ!!

भूत बंगला डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अपनी अगली मूवी के लिए अक्षय कुमार नहीं बल्कि 3 उम्रदराज कलाकारों को साइन करने का मन बनाया है। प्रियदर्शन अनु कपूर, पंकज त्रिपाठी और सौरभ शुक्ला के साथ अगली मूवी बनाएंगे।

Image

Bhooth Bangla डायरेक्टर Priyadarshan की अगली फिल्म में नहीं अक्षय कुमार, इन 3 एक्टर्स से मिलाय हाथ

डायरेक्टर प्रियदर्शन की नई हॉरर कॉमेडी मूवी भूत बंगला सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। अक्षय कुमार स्टारर भूत बंगला मात्र 4 दिनों के अंदर ही 2026 की तीसरी सबसे सफल फिल्म बनकर उभरी है। इसी बीच प्रियदर्शन के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है, जिसके अनुसार उनके पसंदीदा डायरेक्टर ने नई कॉमेडी मूवी शुरू करने का प्लान बना लिया है। प्रियदर्शन की ये कॉमेडी मूवी 3 उम्रदराज किरदारों के आसपास घूमती दिखाई देगी, जिसकी कास्टिंग भी फाइनल हो चुकी है। दुख की बात ये है कि प्रियदर्शन की इस फिल्म में अक्षय कुमार दिखाई नहीं देंगे, जिन्होंने भूत बंगला में कमाल का काम किया है। (ये भी पढ़ें: 2026 के 3rd मोस्ट सक्सेसफुल एक्टर बने Akshay Kumar, 4th डे रच दिया इतिहास)

अक्षय कुमार नहीं हैं प्रियदर्शन की अगली कॉमेडी मूवी का हिस्सा

डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अपनी अगली फिल्म तीन उम्रदराज अभिनेताओं के साथ बनाने का फैसला लिया है, जिसके लिए उन्होंने अनु कपूर, सौरभ शुक्ला और पंकज त्रिपाठी को फाइनल किया है। खबरों की मानें तो इस फिल्म में राजपाल यादव का भी अहम रोल होगा, जो प्रियदर्शन के पसंदीदा एक्टर हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार की जगह नहीं बन पा रही है क्योंकि वो कहानी में फिट नहीं बैठते हैं, जिस कारण प्रियदर्शन उन्हें इसमें कास्ट नहीं कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जुलाई 2026 से शुरू होगी और प्रियदर्शन कोशिश करेंगे कि वो 2 महीने में इसे खत्म कर दें। (ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla: 2026 के 3rd सबसे सक्सेसफुल डायरेक्टर बने Priyadarshan, देखें लिस्ट)

वैरायटी इंडिया ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि डायरेक्टर प्रियदर्शन की अगली मूवी की कहानी द शौकीन्स और हंगामा जैसी होगी, जिसमें 3 उम्रदराज लोग स्क्रीन पर इश्क लड़ाते दिखाई देंगे और ऐसी सिचुएशन्स में फंस जाएंगे कि दर्शकों के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखर जाएगी। प्रियदर्शन ने फिल्म की कहानी लगभग पूरी कर ली है और जल्द ही वो इसका टाइटल लोगों के बीच रिवील कर सकते हैं। प्रियदर्शन की कहानियां हर उम्र के दर्शकों को थिएटर में खींचती हैं और उन्हें अपनी अगली मूवी से भी यही उम्मीद है कि वो फैमिली ऑडियंस को खूब एंटरटेन करेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article