बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन नए दौर के ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने करियर शुरू करने के कई सालों तक एक भी फ्लॉप मूवी नहीं दी थी लेकिन कोरोना के बाद उनकी ऐसी किस्मत बदली कि वो हिट फिल्म के लिए तरस गए। कुछ वक्त पहले रिलीज हुई बॉर्डर 2 ने उनका करियर पटरी पर लाने में काफी मदद की है लेकिन इसकी रिलीज से पहले उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। बॉर्डर 2 के गानों और टीजर्स में वरुण धवन एक खास तरह से हंसते दिखाई दिए थे, जिसका काफी मजाक उड़ा था लेकिन जैसे ही बॉर्डर 2 हिट हुई ट्रोल्स का मुंह बंद हो गया। वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने इस बारे में बात की है और बताया है कि जब लोग वरुण को ट्रोल कर रहे थे तब उन्होंने बेटे को यही सलाह दी थी कि वो बस काम पर फोकस रखे क्योंकि जब सफलता मिलती है तब सबकुछ बदल जाता है। (ये भी पढ़ें: ससुराल त्यागकर Pawan Singh के लिए पल-पल तड़प रहीं Jyoti Singh, बोलीं "हम कैसे भुलाएं प्यार तेरा)
ट्रोलिंग के दौरान David Dhawan ने दी थी Varun Dhawan को काम पर फोकस रखने की सलाह
डेविड धवन ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि जब लोग उनके बेटे को ट्रोल कर रहे थे तब उन्होंने बस एक ही बात कही थी कि काम का दामन पकड़कर रखे, चीजें बदल जाएंगी और बॉर्डर 2 की सफलता के बाद हुआ भी कुछ ऐसा ही है। डेविड धवन के अनुसार, "बॉर्डर 2 के हिट होते ही चीजें उलट गईं ना। आज सब उसे प्यार दे रहे हैं और वो जो कुछ भी कर रहा है पसंद किया जा रहा है। मैंने उससे कहा था कि ये सबकुछ बदल जाएगा। कुछ दिन बाद यही लोग बोलेंगे कि ये तो बहुत अच्छा है और वैसा ही हो रहा है।" (ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla के लिए ऐतिहासिक रहा 5th डे, Akshay Kumar ने तोड़ा ओ'रोमियो-मर्दानी 3 का गुरूर)
डेविड धवन ने बॉर्डर 2 की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें मूवी में वरुण का काम काफी पसंद आया है। डेविड के अनुसार, "उसकी लास्ट पिक्चर तो मुझे इतनी अच्छी लगी थी कि मैं बता नहीं सकता हूं। मैं बॉर्डर 2 के दौरान कई बार रोया हूं। उसने काफी अच्छा काम किया है।" बताते चलें कि वरुण धवन जल्द ही अपने पापा की नई मूवी है जवानी तो इश्क होना है में दिखाई देंगे, जिसका प्रोमो और गाना लोगों के बीच धूम मचाने लगे हैं।
