Singham Again के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश पर भूल भुलैया 3 के डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'ये चीज अच्छी नहीं..'

Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again Clash: कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 और रोहित शेट्टी की डायरेक्टोरिल मूवी सिंघम अगेन एक साथ दीवाली 2024 पर रिलीज होने वाली हैं। दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश ने सभी को हैरान कर दिया है। अब अनीस बज्मी ने भी इस पर रिएक्ट किया है।

Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again Clash: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की सिंघम अगेन इस दिवाली पर रिलीज होने वाली है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अजय के साथ ही अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर भी नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच बीते काफी समय से ही काफी हाइप है। एक्टर कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश की खबरें अब लगभग तय मानी जा रही हैं। दीवाली पर एक साथ दोनों ही फिल्में रिलीज के लिए तैयार है, इस बॉक्स ऑफिस क्लैश से दोनों ही फिल्म को नुकसान हो सकता है। अब भूल भुलैया 3 के निर्देशक अनीस बज्मी ने इस बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने सिंघम अगेन के साथ फिल्म के क्लैश पर अपनी राय रखी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि क्लैश कभी भी अच्छे नहीं होते हैं। यहां उनके बयान पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Love & War Release Date: इस दिन रिलीज होगी रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म, संजय लीला भंसाली ने संभाली कमान

Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3

सिंघम अगेन संग बॉक्स ऑफिस पर बोले अनीस बज्मी

End of Feed