बॉलीवुड

Abhishek Bachchan का नया लुक देख उड़ गए फैंस के होश, लोग बोले- 'Dhoom 4 की तैयारी चल रही है क्या..'

Abhishek Bachchan New look: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन के नए लुक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक्टर का नया हेयरस्टाइल काफी दमदार लग रहा है। इन फोटोज को देखने के बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि अभिषेक का ये लुक कहीं धूम 4 के लिए तो नहीं है।

Image

Abhishek Bachchan new look

Abhishek Bachchan New look: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का एक नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंडस्ट्री के सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जूनियर बच्चन का नया हेयरस्टाइल शेयर किया है। अभिषेक के इस नए लुक को देख फैंस भी हैरान रह गए हैं। लोगों का मानना है कि एक्टर कहीं अपनी आने वाली मूवीज के लिए तो अभिषेक ने यह लुक नया लुक नहीं रखा है। YRF की एक्शन-थ्रिलर फिल्म धूम 4 (Dhoom 4) को लेकर भी बातें होने लगी हैं। इसको लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है, पर इस सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी के लिए फैंस काफी एक्साइडेट हैं। अभिषेक का ये नया लुक काफी दमदार है, फोटोज को देख कोई उनकी असली उम्र का पता नहीं लगा पा रहा। वहीं कई लोगों का मानना है कि अभिषेक का ये नया लुक शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग के लिए भी हो सकता है। यहां लोगों को कमेंट्स पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Love & War Release Date: इस दिन रिलीज होगी रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म, संजय लीला भंसाली ने संभाली कमान

अभिषेक बच्चन का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल

आलिम हकीम ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अभिषेक बच्चन'। वरुण धवन, रोहित बोस रॉय, अर्जुन कपूर, बिपाशा बसु और नील नितिन मुकेश जैसी मशहूर हस्तियों ने अभिषेक बच्चन के नए लुक की तारीफ की है। सोशल मीडिया पर इस नए लुक के वायरल होने के बाद लोग कमेंट कर पूछ रहे हैं कि 'धूम 4 साइन कर ली है क्या?' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'क्या हेयरस्टाइल है.. बंदे का लुक ही बदल गया एकदम।' बता दें कि अभिषेक अपनी अगली फिल्म में शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान के साथ 'किंग' में नजर आने वाले हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article