बॉलीवुड

Raveena Tandon ने अपने फैन से क्यों मांगी माफी? बोलीं- 'मैं पैनिक कर गई थी, अब जल्द ही तुमसे..'

Raveena Tandon Apologizes to a Fan: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें एक फैन उनके साथ फोटो क्लिक करने की कोशिश करता है और वह अटपटा सा रिएक्शन दे देती हैं। जिसके बाद अब उन्होंने इस फैन से माफी मांगी है और जल्द ही मिलने का वादा किया है।

Image

Raveena Tandon Apologized to a fan know why

Raveena Tandon Apologizes to a Fan: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फैन से माफी मांगी है। सिर्फ इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने उससे मिलने का भी वादा किया है। आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया है? और इतनी बड़ी स्टार होने के बाद भी रवीना को फैन से माफी क्यों मांगनी पड़ी है? फैन के साथ हुए इस विवाद के कारण रवीना टंडन बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल रवीना टंडन कुछ दिनों पहले लंदन में घूमती स्पॉट हुई थीं, अचानक उनका एक फैन वहां आकर सेल्फी लेने की कोशिश करने लग जाता है। जिसके बाद वह पैनिक कर देती और और अजीब सा रिएक्शन दे देती हैं। जिसके बाद उनका यह वीडियो वायरल हो जाता है और इस रिएक्शन के लिए लोग उन्हें ट्रोल करने लगते हैं। इस वीडियो में रवीना घबराकर वहां से चली जाती हैं और फैन के साथ फोटो भी क्लिक नहीं करवातीं। अब पता चला है कि रवीना के इस फैन का नाम भाविन पटेल है। भाविन ने खुद इस पूरी घटना पर रवीना को ही सपोर्ट किया है और एक बड़ा सा मैसेज भी शेयर किया है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Love & War Release Date: इस दिन रिलीज होगी रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म, संजय लीला भंसाली ने संभाली कमान

भाविन ने अपने मैसेज में लिखा, 'मैं रवीना कर काफी बड़ा फैन हूं और बचपन से ही उनकी फिल्में देख रहा हूं और पहले दिन से उनके करियर पर नजरें बनाए हुए हूं। जब मैंने लंदन में उन्हें देखा तो मुझे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ और मैं सीधा ही उनसे मिलने और फोटो क्लिक करवाने चला गया। मैं एक महिला के नजरिए देखने पर अच्छी तरह से समझ गया है कि जब लड़के पास आते हैं तो कई बार घबराहट होती है, खासकर जब आप घर से दूर हों।'

जिसपर रवीना टंडन ने कहा, 'हां भाविन, मुझे खुशी है कि मैं तुम्हें ढूंढ पाई, भाई उस दिन के लिए माफी मांगती हूं, मैं पैनिक कर गई थी। रीमा से बात करने के लिए धन्यवाद। मैं जल्द ही तुमने मिलूंगी और हम साथ में फोटो भी क्लिक करेंगे।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article