Bholaa Teaser: अजय देवगन का एक्शन हीरो अवतार देख खड़े हो जाएंगे रौंगटे, बेटी को बचाने निकला एक बाप!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 24, 2023, 12:43 PM IST

Bholaa Teaser out: अजय देवगन की फिल्म 'भोला' (Bholaa) का टीजर आज 24 जनवरी 2023 को रिलीज हो गया है। फिल्म का टीजर देख फैंस दंग रह गए हैं। टीजर में अजय देवगन फुल एक्शन हीरो वाले अवतार में नजर आ रहे हैं और अजय का यह अवतार फैंस का काफी पसंद आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अजय देवगन की फिल्म भोला का टीजर हुआ रिलीज।
  • टीजर में अजय देवगन जबरदस्त एक्शन सीन करते दिख रहे हैं।
  • फैंस को फिल्म का यह धमाकेदार टीजर काफी पसंद आ रहा है।

Bholaa Teaser out: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) एक धमाकेदार हिट साबित हुई है। दृश्यम 2 की सफलता के बाद अब अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म'भोला' (Bhola) के साथ एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म भोला का पहला टीजर नवंबर के महीने में रिलीज किया गया था, जिसके बाद अब आज 24 जनवरी को फिल्म का दूसरा टीजर जारी कर दिया गया है। इस टीजर में अजय देवगन का फुल एक्शन हीरो अवतार नजर आ रहा है। इस टीजर में अजय देवगन दमदार स्टंट कर रहे हैं, उनका लुक भी काफी धमाकेदार है, फैंस भोला का टीजर देखने के बाद अब फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हो गए हैं। अजय देवगन की फिल्म भोला के लिए हाइप लगातार बढ़ रही है।

Bholaa Teaser

Bholaa Teaser

बेटी को बचाता एक बाप

भोला का टीजर अजय देवगन की आवाद के साथ शुरू होता है, 'जो बाप 10 साल में अपनी बेटी को गुड़िया नहीं दिला सका वो एक जिन में जिंदगी दिलाने चला है।' अजय देवगन का यह एक्शन हीरो मोड फैंस का काफी पसंद आ रहा है। फिल्म के टीजर में तब्बू और अजय की दमदार जोड़ी नजर आ रही है, अजय के साथ ही तब्बू भी दमदार एक्शन सीन कर रही हैं। फिल्म दृश्यम के बाद भोला में भी दोनों की जोड़ा बड़ा धमाका मचाने के लिए तैयार है। अजय देवगन की यह फिल्म 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। फैंस फिल्म को देखने के लिए अभी से ही काफी उत्सुक हैं।

End of Feed