Bheed 2nd Day Box Office Collection: फिल्म मेकर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) की भीड़ (Bheed) को लेकर दर्शकों को काफी उम्मीद थी। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई है। इस फिल्म में राजकुमार राव (RajKumar Rao), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar), पंकज कपूर, कृतिका कामरा, दीया मिर्जा समेत कई कलाकार शामिल हैं। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था। लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक शुरुआत की। फिल्म के दूसरे दिन की कमाई में ओपनिंग डे से उछाल देखने को मिला है। भीड़ में साल 2020 में कोरोना काल में लगे लॉकडाउन और प्रवासी मजदूरों की संघर्ष की कहानी को दिखाया गया है।
Bheed Box Office Collection (credit pic: social media)
भीड़ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 70 लाख की कमाई की है। राजकुमार राव की फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में पहले दिन के मुकाबले थोड़ा ज्यादा उछाला आया है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा बिजनेस करेगी।
भीड़ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही विवादों में थी। फिल्म को लेकर विवाद इतना बढ़ गया था कि यूट्यूब से ट्रेलर हटाना पड़ा था। हालांकि इस कॉन्ट्रोवर्शी का फिल्म को कुछ खास फायदा नहीं हुआ। भीड़े के साथ कीनू रीव्स की John Wick: Chapter 4 रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने दो दिन में 24.10 करोड़ का बिजनेस किया है।
भीड़ की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो भीड़ में साल 2020 में कोरोना काल के दौरान लगे लॉकडाउन को दिखाया गया है। महामारी की वजह से लोग अपने घर में रहने को मजबूर हो गए थे। प्रवासी मजदूर अपने घर जाने के लिए भूखे- प्यासे लाखों मील चलने को तैयार थे। कोरोना में लाखों लोगों की मृत्यु हो गई। अनुभव सिन्हा ने इस भयावह मंजर को पर्दे पर दिखाने की कोशिश की है।
