Bhediya Twitter Review: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' (Bhediya) 25 नवंबर के दिन रिलीज हो गई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के अंदर इसे सिनेमाघरों में जाकर देखने का जबरदस्त उत्साह बना हुआ था। फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनॉन की एक्टिंग और केमिस्ट्री को देखने के बाद फैन्स ने तारीफ करनी शुरू कर दी है। कई लोगों ने फिल्म देखने के बाद वरुण धवन की परफॉर्मेंस बेहद बेहतरीन बताया है। कईयों ने यहां तक कह दिया है कि वरुण धवन और कृति सेनॉन की 'भेड़िया' फुल पैसा वसूल मूवी है।
ट्विटर पर फैन्स वरुण धवन और कृति सेनॉन की 'भेड़िया' देखने के बाद अपने-अपने रिव्यू साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बदलापुर के बाद वरुण धवन ने 'भेड़िया' में सबसे बेहतरीन काम किया है। आशा करता हूं कि उनके ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'वरुण धवन और कृति सेनॉन की भेड़िया पैसा वसूल फिल्म हैं क्योंकि इसकी कहानी जंगल बुक से मिलती है। फिल्म के डायलॉग काफी अच्छे हैं। फिल्म आपको कुर्सी से बांधे रखती है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'मेरा दोस्त हमेशा कहता है कि बॉलीवुड अपना चार्म खो चुका है। लेकिन वरुण की भेड़िया देखने के बाद वो इसकी बिना रुके तारीफ कर रहा है। तुमने बहुत बड़ी चीज की है वरुण, इसी तरह के चुनौतियों से भरे रोल्स करते रही।' जहां कई लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कईयों को वरुण धवन की ये फिल्म पसंद नहीं आई है। यहां देखें ट्वीट्स...
#Bhediya - 3rd class sadakchhaap film with horrible performances and cheap attempt at copying werewolf. Unnecessa… t.co/UKbTVpZcKE
— ANI (@ANI) Nov 25, 2022
#Bhediya IntervalConcept toh sabko pata hai.What people will like is.. comic timing and comic expressions by Abhi… t.co/9scz9F1Ixg
— ANI (@ANI) Nov 25, 2022
#Bhediya is one of the best work by #VarunDhawan post BADLAPUR. Wishing him and the whole team a BLOCKBUSTER succ… t.co/EcYeYx2E42
— ANI (@ANI) Nov 24, 2022
#Bhediya 1st half: It can be appreciated for its attempt at something inventive and original but the comedic punc… t.co/r8YQfcRbeA
— ANI (@ANI) Nov 25, 2022
#BhediyaReview: #VarunDhawan #KritiSanon's Film is a Paisavasool bcoz of its Jungle's book story met #bhediya..film… t.co/CNq0rOVSCm
— ANI (@ANI) Nov 25, 2022
My friend who always tell bollywood lost its charm is now chanting #Bhediya like mantra after watching it,nd he is… t.co/jWj7Yi90yw
— ANI (@ANI) Nov 25, 2022
#Bhediya interval- Abhi tak to maza aa raha hai, 3D effects are🔥🔥, BGM is💯💯, and the pre interval scene was🙌🙌. undefined
— ANI (@ANI) Nov 25, 2022
अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म 'भेड़िया' में वरुण धवन और कृति सेनॉन के अलावा दीपक डोबरियाल, अभिषेक बनर्जी और पालिन कबक भी अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। वैसे अगर आपने 'भेड़िया' देख ली है, तो ये आपको कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय जरुर दें।
