ईशा संग तलाक के बाद भरत तख्तानी को फिर हुआ प्यार, नई गर्लफ्रेंड संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 30, 2025, 10:11 AM IST

Bharat Takhtani Find New Love: ईशा देओल (Esha Deol) के एक्स पति भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) ने अपनी जिंदगी में नया प्यार ढूंढ लिया है और इसे सोशल मीडिया पर ऑफिशियल भी कर दिया। 2024 में ईशा से तलाक के बाद भरत ने इंस्टाग्राम पर इस हसीना के साथ एक रोमांटिक तस्वीर भी शेयर की।

Bharat Takhtani Find New Love: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini ) की बेटी ईशा देओल (Esha Deol) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। ईशा देओल की पर्सनल लाइफ से जुड़ी साल 2024 में बड़ी खबर सामने आई थी जब एक्ट्रेस ने अपने पति भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) से अलग होने का फैसला लिया था। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। इसके बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ईशा देओल और भरत तख्तानी के बीच किसी तीसरे की एंट्री की वजह से ये रिश्ता खराब हुआ है। अब इन सब के बीच भरत तख्तानी की एक पोस्ट सामने आई है जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

Bharat Takhtani Find New Love

Image Source: Meghna Lakhani Instagram

भरत तख्तानी को एक बार फिर हुआ प्यार

एक्ट्रेस ईशा देओल और उनके एक्स पति भरत तख्तानी एक बार फिर से खबरों में है। भरत तख्तानी ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। भरत तख्तानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेघना लखानी (Meghna Lakhani) के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'वेलकम टू द फैमिली, इट्स ऑफिशियल।' इसके बाद मेघना लखानी ने भी भरत संग तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा 'द जर्नी स्टार्ट्स हियर।' मेघना लखानी और भरत तख्तानी इन वायरल हो रही तस्वीरों में रोमांटिक अंदाज में नजर आए। कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है।

End of Feed