'Hera Pheri 3' से पहले परेश रावल ने इस कारण छोड़ दी थी 'OMG 2', अब जाकर वजह आई सामने

Why Paresh Rawal Quits OMG 2: अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की फिल्म 'हेरा फेरी 3' से बाहर होने से पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने सुपरहिट फिल्म 'ओएमजी 2' भी ठुकरा दी थी। 'ओएमजी 2' को ना कहने की वजह अब जाकर परेश रावल ने बताई है।

Why Paresh Rawal Quits OMG 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) छोड़ने का फैसला ले लिया है। परेश रावल के इस फैसले से फिल्म की स्टारकास्ट ही बल्कि फैन्स भी हैरान हैं। परेश रावल ने खुद यह खुलासा करते हुए बताया कि वो इस फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट का हिस्सा नहीं होंगे। अब जो खबर सामने आई है उसने फैन्स और भी हैरान कर दिया है। 'हेरा फेरी 3' से पहले परेश रावल (Paresh Rawal) ने अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' को भी ठुकरा दिया था। फिल्म के रिलीज होने के कई महीनों के बाद अब जाकर वजह सामने आई है कि क्यों परेश रावल ने 'ओएमजी 2' (OMG 2) ठुकरा दी थी।

Why Paresh Rawal Quits OMG 2 Before Hera Pheri 3

परेश रावल ने इस वजह से ठुकराई थी 'ओएमजी 2'

साल 2023 में रिलीज हुई 'ओएमजी 2' में पंकज त्रिपाठी ने परेश रावल को रिप्लेस किया था। बॉलीवुड बबल से बात करते हुए परेश रावलने बताया कि 'ओएमजी 2' उन्होंने क्यों छोड़ी दी थी। अभिनेता ने कहा, 'उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी और इसलिए उन्होंने यह नहीं की।' परेश रावल ने आगे कहा, 'करैक्टर को भुनाने के लिए सीक्वल को बनाए जाए, मुझे यह पसंद नहीं है जो हम पहले भी 'हेरा फेरी' में भी कर चुके हैं।'

End of Feed