Batwara 1947 vs Awarapan 2: साल 2026 के शुरुआती महीने में सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' रिलीज हुई थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था और यह सुपरहिट साबित हुई। 'बॉर्डर 2' के हिट होने के बाद सनी पाजी बिना ब्रेक लिए अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। 9 जून को अब सनी देओल ने अपने एक्स अकाउंट के माध्यम से फैन्स के बीच आने वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) का मोशन पोस्टर शेयर कर बड़ा सरप्राइज दिया है। इस मोशन पोस्टर के साथ सनी देओल ने यह भी क्लियर कर दिया है कि उनकी फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी? दिलचस्प बात यह इसी दिन अब इमरान हाशमी की रोमांटिक ड्रामा 'आवारापन 2' भी रिलीज होने जा रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: आइटम सॉन्ग कर करोड़ों बटोर ले गईं ये 6 हसीनाएं, मुंह ताकती रह गईं लीड एक्ट्रेसेस)
'आवारापन 2' से टकराएगी 'बटवारा 1947' (Pic Credit: Instagram)
अगस्त में 'आवारापन 2' से होगा 'बंटवारा 1947' का क्लैश
कुछ देर पहले ही सनी देओल ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म 'बंटवारा 1947' का मोशन पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। सनी देओल ने लिखा, 'नफरत और डर के दौर में, उन्होंने हिम्मत का रास्ता चुना। 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त 2026 से सिनेमाघरों में देखी जाएगी।' अब 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर सनी पाजी की 'बंटवारा 1947' की सीधे टक्कर इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से होगी। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बन रही यह मूवी इमरान हाशमी की 2007 में आई फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है। दोनों हे फिल्मों की ऑडियंस एकदम है और दोनों ही फिल्मों को बड़े परदे पर देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: अनिल कपूर के बेटे ने छोड़ दी एक्टिंग !! वायरल खबरों पर Harsh Varrdhan Kapoor ने किया रिएक्ट)
'बंटवारा 1947' से पहले थे 'लाहौर 1947' था फिल्म का टाइटल
आमिर खान के बैनर तले बनी सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टाइटल पहले 'लाहौर 1947' था। हालांकि ने बाद में इसे बदल दिया। इस मूवी का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, करण देओल और शबाना आजमी सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वैसे आप 'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में से एक किस मूवी को देखने के लिए बेताब हैं? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।
