Batwara 1947, Awarapan 2 Movie Release Live Updates: ‘आवारापन 2’ Vs ‘बंटवारा 1947’, बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा मुकाबला
'आवारापन 2' को लेकर खासतौर पर उन दर्शकों में एक्साइटमेंट है, जिन्होंने इमरान हाशमी की पहली फिल्म 'आवारापन' को पसंद किया था। फिल्म के सीक्वल से पुराने फैंस की इमोशन्स जुड़े हुए हैं और अब सभी की नजर इस बात पर है कि नई कहानी दर्शकों को कितना इंप्रेस करती है। फिल्म की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर चर्चा देखने को मिल रही है।
वहीं 'बंटवारा 1947' में सनी देओल (Sunny Deol) और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की जोड़ी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी। फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) ने किया है। कहानी भारत के बंटवारे के दौर पर बेस्ड है और इसमें उस समय के दर्द और संघर्ष को दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म में शबाना आजमी (Shabana Azmi) और करण देओल (Karan Deol) भी अहम रोल में हैं।
अब असली सवाल यही है कि 14 अगस्त को दर्शकों की पहली पसंद कौन बनेगी? एक तरफ पुरानी फिल्म की यादों से जुड़ा सीक्वल है, तो दूसरी तरफ सनी देओल और राजकुमार संतोषी की चर्चित जोड़ी की वापसी। बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दर्शकों का रिएक्शन भी देखने लायक होगा।
बंटवारा 1947 को नहीं मिल रहा रिस्पॉन्स
आज सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 भी रिलीज हुई है। एक्स पर इस फिल्म का कोई बज नहीं दिखाई दे रहा है।एक्स पर छाई आवारापन 2
इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 आज रिलीज हो गई है। फिल्म को एक्स पर लोग तगड़ा रिस्पॉन्स दे रहे हैं।एडवांस बुकिंग में किसका जलवा ?
‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ एडवांस बुकिंग में भी गदर काट रही है। फिल्म बंटवारा 1947 की प्री टिकट सेल की कमाई 2.46 करोड़ पहुंच गई है। तो वहीं फिल्म आवारापन 2 ने प्री टिकट सेल की कमाई 5.44 करोड़ कमा लिए हैं।बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर
‘बंटवारा 1947’ को रिलीज के साथ ‘आवारापन 2’ से बॉक्स ऑफिस मुकाबला करना होगा। ऐसे में दर्शकों की पसंद दोनों फिल्मों के बीच बंटी हुई नजर आ सकती है। पहले दिन की कमाई पर सबकी नजर रहने वाली है।‘बंटवारा 1947’ की क्या है कहानी?
‘बंटवारा 1947’ इंडिया के बंटवारे के दौर पर बेस्ड है। फिल्म में उस समय के हालात, लोगों के संघर्ष और रिश्तों पर पड़े असर को दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म में सनी देओल का गदर वाला अंदाज देखने को मिल सकता है।कहानी को लेकर हो रही है चर्चा
‘आवारापन 2’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। पहली फिल्म की इमोशनल कहानी और इमरान हाशमी के किरदार ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई थी। अब सीक्वल से उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। फैंस देखना चाहते हैं कि इस बार कहानी और किरदार किस नए अंदाज में नजर आएंगे।'आवारापन 2' को लेकर एक्साइटेड है लोग
फिल्म आवारापन 2 को लेकर लोग काफी एक्साइटेड की है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि इमरान हाशमी है, जो अपने पुराने अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म के पहले पार्ट को लोगों ने काफी पसंद किया था।सनी देओल की दमदार वापसी
‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल एक अहम रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म के साथ राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी एक बार फिर से गदर काटने वाली है।इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) और 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। दोनों फिल्मों को लेकर काफी दिनों से चर्चा हो रही है।Rashami Desai ने 'हनुमान अंश' को लेकर कही दिल की बात, 'सयोनी' अपने किरदार पर दिया ये रिएक्शन -Exclusive
Rise And Fall 2: स्वरा भास्कर का ‘मोटी’ ब्लाउज लुक वायरल, शहजाद पूनावाला से छिड़ी बहस; शो से सिवेट तोमर बाहर
‘पहली बार हमें मर्डरर कहा गया’- Sunita Ahuja के बचाव में उतरीं Kashmera Shah, कोमल रानी की लगा दी क्लास
KBC 18: बिग बी से मिलने मुंबई आया था कसाब! Ujjwal Nikam ने सुनाया किस्सा, Amitabh Bachchan बोले- 'गोली मार देते उसे'
Love And War: 'बहुत बोल रहा है तू'- पैप्स की इस हरकत पर भड़के Ranbir Kapoor
© 2026 Times Horizon Private Limited