Salman Khan Spotted At Mumbai Airport In New Look: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने अपनी फिल्मों और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान खान जल्द ही 'बैटल ऑफ गलवान' फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसकी तैयारी भाईजान जोरों-शोरों पर कर रहे हैं। सलमान खान कुछ दिनों पहले 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग के लिए लद्दाख गए थे, जहां से जुड़ी तस्वीरें भी उनकी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। वहीं अब लद्दाख का शेड्यूल पूरा करके सलमान खान (Salman Khan) मुंबई वापिस लौट चुके हैं। भाईजान ने अपने नए लुक के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूदगी दर्ज कराई है। उनकी तस्वीरें और वीडियोज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गईं।
फोटो क्रेडिट- टेली टॉक इंस्टाग्राम/सलमान खान इंस्टाग्राम
सलमान खान (Salman Khan) अपनी वायरल तस्वीरों और वीडियोज में क्लीनशेव लुक में नजर आए। सलमान खान ने ब्लैक टीशर्ट और डेनिम जींस में एयरपोर्ट पर एंट्री की। इसके साथ ही भाईजान कैप लगाए नजर आए, जिसने उनके लुक को और भी डैशिंग बना दिया। एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त सलमान खान कड़ी सुरक्षा में घिरे नजर आए। उनके चारों ओर बॉडीगार्ड दिखाई दिये। वहीं एक्टर के चेहरे पर इस दौरान तेवर देखने लायक रहे। सलमान खान के इस अंदाज पर फैंस भी प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' साल 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित है। फिल्म में वह कर्नल बीकुमल्ला संतोष बाबू की भूमिका में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अगली साल तक बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है। इससे इतर सलमान खान इन दिनों 'बिग बॉस 19' में बतौर होस्ट भी नजर आ रहे हैं। हालांकि पिछले सप्ताह फिल्म की शूटिंग की वजह से वह शो का हिस्सा नहीं बन पाए। उनकी गैर मौजूदगी में फराह खान, अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने होस्ट की कमान संभाली थी।
