Bastar: The Naxal Story Teaser: नक्सलवाद पर प्रहार करेंगी अदा शर्मा, वामपंथियों को भी लेंगी आड़े हाथों

Bastar: The Naxal Story Teaser: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अदा खान ने अपनी फिल्मों से हमेशा लोगों का दिल जीता है। जल्द ही वह 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' में नजर आने वाली हैं, जिससे जुड़ा टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। टीजर वीडियो में अदा खान बेबाक अंदाज में नजर आईं।

Bastar: The Naxal Story Teaser: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अदा शर्मा ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आखिरी बार उन्होंने फिल्म 'द केरल स्टोरी' में देखा गया था। वहीं अब जल्द ही वह 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' (Bastar: The Naxal Story) में नजर आने वाली हैं, जिसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। अदा शर्मा (Adah Sharma) फिल्म के टीजर में बड़े ही बेबाक अंदाज में नजर आईं। उन्होंने नक्सलियों द्वारा भारतीय जवानों को मारने की बात पर तो आक्रोश दिखाया ही। साथ ही नक्सलियों पर प्रहार करने व उन्हें फांसी चढ़ाने की भी बात कही।

'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' (Bastar: The Naxal Story) के टीजर में अदा खान के चेहरे पर आक्रोश दिखाई दिया। वह टीजर में कहती नजर आईं, "पाकिस्तान के साथ 4 युद्धों में हमारे 8738 जवान शहीद हुए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश के अंदर नक्सलियों ने 15000 से ज्यादा जवानों की हत्या की। जवानों को नक्सलियों ने बहुत ही क्रूरता से मारा और इसका जश्न जेएनयू में मनाया गया था। सोचिये हमारे देश की इतनी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी, हमारे जवानों की शहादत पर जश्न मनाती है। कहां से आती है ऐसी सोच? बस्तर में भारत के टुकड़े करने की साजिश कर रहे हैं ये नक्सली और उनका साथ दे रहे हैं बड़े-बड़े शहरों में बैठे ये वामपंथी।"

End of Feed