रणवीर सिंह को 'शक्तिमान' से बाहर निकालने पर बासिल जोसेफ ने तोड़ी चुप्पी, कहा-'जो लोग उनके रिप्लेसमेंट की...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 21, 2025, 02:25 PM IST

Shaktimaan Movie New Update: फिल्म शक्तिमान (Shaktimaan) को लेकर अभी हाल ही में खबर आई थी कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इस मूवी से बाहर हो गए हैं। लेकिन अब इसको लेकर डायरेक्टर बासिल जोसेफ (Basil Joseph) ने चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

Shaktimaan Movie New Update: शक्तिमान (Shaktimaan) 90 के दशक का मशहूर टीवी शो रहा जिसे मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने निभाया था। इस शो की लोकप्रियता ऐसी थी कि बच्चे स्कूल से लौटते ही टीवी के सामने बैठ जाते थे। अब सोनी पिक्चर्स (Sony Pictures) इसे बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर रही है। इस फिल्म को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। पहले खबर थी कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इस फिल्म में लीड रोल निभाएंगे लेकिन इसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इस फिल्म में सुपरहीरो के किरदार में नजर आएंगे। अब इन सब के बीच डायरेक्टर बासिल जोसेफ (Basil Joseph) ने इसको लेकर बयान दिया है।

Shaktimaan Movie New Update

रणवीर सिंह को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड में सुपरहीरो फिल्म शक्तिमान को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। इस फिल्म से जुड़ी अफवाहें कई अफवाहें भी सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में खबर आई थी रणवीर सिंह इस फिल्म से बाहर हो गए हैं। अब इसको लेकर Bollywood Hungama की रिपोर्ट में नया खुलासा किया है। डायरेक्टर बासिल जोसेफ ने कास्टिंग को लेकर चल रही अफवाहों पर से जवाब दिया। बासिल ने साफ कर दिया, 'शक्तिमान के लिए सिर्फ रणवीर सिंह ही हैं कोई और नहीं। जो लोग उनके रिप्लेसमेंट की अफवाह फैला रहे हैं, उनके पीछे कोई ना कोई एजेंडा है।' इस खबर के साफ हो गया है कि रणवीर सिंह का फिल्म से पत्ता नहीं कटा।

End of Feed