सोने से क्यों लदे रहते थे Bappi Lahiri? कभी नहीं किया ज्वेलरी का वजन

  • Authored by: अभय
  • Updated May 22, 2026, 03:15 PM IST

Bappi Lahiri Total Gold Collection And Today Market Value: सिंगर बप्पी लहरी की गानों के साथ-साथ उनका गोल्ड भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता था। तो चलिए आपको बताते हैं कि बप्पी लहरी इतना गोल्ड क्यो पहनते थे...

Bappi Lahiri Total Gold Collection And Today Market Value: बॉलीवुड संगीत जगत के डिस्को किंग बप्पी लहरी अपने गानों के साथ-साथ अनोखे स्टाइल के लिए भी हमेशा याद किए जाते हैं। बप्पी लहरी की ड्रेस से लेकर उनकी ज्वेलरी काफी चर्चा में रहा करती थी। उनका गला सोने की मोटी-मोटी चेनों से लदा रहता था, हाथों में भारी कंगन, उंगलियों में अंगूठियां और आंखों पर बड़े सनग्लासेस ये सब उनकी पहचान बन गई थी। 1952 में जन्मे बप्पी दा ने 1970 के दशक से लेकर 2022 में दुनिया को अलविदा कहने तक संगीत की दुनिया पर राज किया। उन्होंने 500 से ज्यादा फिल्मों के लिए गाने कम्पोज किए और ‘डिस्को डांसर’, ‘वर्डाट’, ‘शराबी (Sharaabi)’ जैसे सुपरहिट गानों से युवाओं को दीवाना बनाया। (ये भी पढ़ें: बप्पी लहरी को इस सुपरस्टार ने दी थी 'मंगलसूत्र' पहनने की नसीहत, बात सुनते ही चढ़ गया था सिंगर का पारा)

Bappi lahiri Gold

बप्पी लहरी गोल्ड स्टोरी ( Image Source: Bappi lahiri Instagram)

बप्पी लहरी गोल्ड स्टोरी ( Image Source: Bappi lahiri Instagram)

बप्पी लहरी सोने से क्यों लदे रहते थे? (Bappi Lahiri Ke Pass Kitna Gold Tha Aur Kyu Pahnte The)

बप्पी लहरी सोने को अपना लकी चार्म मानते थे। उन्होंने खुद कई इंटरव्यू में बताया कि सोना उनके लिए किस्मत बदलने वाला है। उनकी मां ने जब उन्हें पहली बड़ी हिट फिल्म ‘जख्मी’ के बाद हरे राम हरे कृष्ण वाले लॉकेट की गोल्ड चेन दी, तब से उन्होंने इसे शुभ मान लिया। हर बड़ी सफलता के बाद नई चेन जोड़ते गए। वे कहते थे कि सोना पहनने से उनका कॉन्फिडेंस बढ़ता है और सफलता मिलती है। (ये भी पढ़ें: Bappi Lahiri Birthday: इस शख्स की वजह से बप्पी लाहिड़ी ने शुरू किया था सोना पहनना, जानें उनके जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्से)

एल्विस प्रेस्ली का बप्पी लहरी की स्टाइल पर क्या प्रभाव था? (Inspire From Elvis Presley Look)

बप्पी लहरी बचपन से हॉलीवुड म्यूजिक डाएरेक्टर एल्विस प्रेस्ली के बड़े फैन थे। उन्होंने देखा कि एल्विस सोने की चेन और बोल्ड आउटफिट पहनते हैं। सफलता मिलने पर उन्होंने भी अपना यूनिक लुक बनाने का फैसला किया। सोने की मोटी चेन, बड़े सनग्लासेस और रंगीन कपड़े उनकी पहचान बन गए। बप्पी दा ने कहा कि वे एल्विस की तरह अपनी स्टाइल से अलग दिखना चाहते थे।

End of Feed