Phoolan Devi Bandit Queen 2 Update: बॉलीवुड में इन दिनों पुरानी फिल्मों की कहानियों को नए अंदाज में पर्दे पर लाने का चलन देखने को मिल रहा है। इसी बीच 90 के दशक की चर्चित फिल्मों में शामिल ‘बैंडिट क्वीन’ (Bandit Queen) एक बार फिर सुर्खियों में है। साल 1994 में रिलीज हुई इस फिल्म ने फूलन देवी की जिंदगी के एक बेहद मुश्किल दौर को पर्दे पर दिखाया था। फिल्म में सीमा बिस्वास (Seema Biswas) ने फूलन देवी का किरदार निभाया था और शेखर कपूर (Shekhar Kapur) ने इसका निर्देशन किया था। अब इस फिल्म से जुड़े एक नए प्रोजेक्ट की खबर सामने आई है, जिसमें कहानी को आगे बढ़ाने की तैयारी है।
'बैंडिट क्वीन’ के सीक्वल का हुआ ऐलान, फूलन देवी की शादी से राजनीतिक सफर तक की कहानी आएगी पर्दे पर (Image Source: Prime Video)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Juhi Chawla ने मुंबई की हवा में महसूस की अजीब 'डीजल-केरोसिन' जैसी गंध, प्रदूषण को लेकर जताई चिंता
हनी त्रेहान ने 'बैंडिट क्वीन' के सीक्वल लगाई मुहर
फिल्म बैंडिट क्वीन एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी वजह फिल्म बैंडिट क्वीन के सीक्वल को लेकर सामने आई एक खबर है। Mid Day को दिए एक इंटरव्यू में हनी त्रेहान ने माना कि 'बैंडिट क्वीन' के सीक्वल पर काम करने के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी जुड़ी हुई है। डायरेक्टर ने कहा कि 1994 में आई यह फिल्म उनकी पीढ़ी के फिल्ममेकर्स के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा रही है। उन्होंने इस मौके को खास बताया। हनी ने ये भी बताया कि 'बैंडिट क्वीन' के सीक्वल की कहानी किस दिशा में आगे बढ़ेगी। हनी त्रेहान ने कहा कि, 'ये फिल्म वहीं से शुरू होती है, जहां शेखर सर की बैंडिट क्वीन खत्म हुई थी। ओरिजिनल फिल्म ने जिस बात को दिखाया था, उसका सम्मान करना एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं अभी स्क्रिप्ट में पूरी तरह डूबा हुआ हूं और बॉबी (बेदी) सर ने पहले ही जितनी रिसर्च की है, उसे देख रहा हूं।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:EXCLUSIVE: दलेर मेहंदी के बड़े फैन हैं विशाल ददलानी, Shruti Haasan ने 'डबल डेट' में खोला राज
ऐसी होगी स्टोरी
प्रोड्यूसर बॉबी ने बताया कि शेखर कपूर की फिल्म रेप और बदले की कहानी थी। हालांकि, आने वाली फिल्म में इस बात पर ध्यान दिया जाएगा कि जेल से बाहर आने के बाद फूलन देवी की जिंदगी में क्या हुआ। उन्होंने कहा, 'ये एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ सहा और उसके बाद उसने क्या करने का फैसला किया। उमेद सिंह के साथ उनकी प्रेम कहानी इस फिल्म का एक अहम हिस्सा है। उनकी निजी जिंदगी, महिलाओं के अधिकारों के लिए उनकी लड़ाई और दो बार संसद सदस्य बनना, ये सब उनकी जिंदगी के सफर का हिस्सा हैं। उनकी जिंदगी में बैंडिट क्वीन में दिखाई गई बातों से कहीं ज्यादा कुछ है, जिसे लोगों ने अब तक नहीं देखा है।' प्रोड्यूसर ने यह भी बताया कि हनी के स्क्रिप्ट पूरी करने के बाद फिल्म की कास्ट फाइनल की जाएगी।
