Bajrang Dal threatens Pathaan makers: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म पठान (Pathaan) को लेकर मचा बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पठान के मेकर्स को अंदाजा भी नहीं होगा कि फिल्म पठान के एक गाने की वजह से उनकी मूवी की रिलीज पर बात बन आएगी। बेशरम रंग गाने में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का सिजिलिंग अवतार देख लोग इतने नाराज हो उठे हैं कि वो इसे रिलीज न करने देने की धमकी तक दे रहे हैं। गुजरात से सामने आई लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार बजरंग दल (Bajrang Dal) ने शाहरुख खान और पठान के मेकर्स को खुली चुनौती दी है कि वो अपने राज्य में इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे।
Pathaan Release Controversy: बजरंग दल ने Shah Rukh Khan को दी खुली चुनौती, बोले 'गुजरात में रिलीज नहीं...'
बजरंग दल की तरफ से दी गई धमकी के अनुसार, वो फिल्म पठान को गुजरात में किसी भी कीमत पर रिलीज नहीं होने देंगे क्योंकि अब मामला एक गाने का नहीं रह गया है। बजरंग दल के लिए यह मामला अब स्वाभिमान का हो गया है, जिस कारण वो हर कीमत पर पठान का विरोध कर रहे हैं। बजरंग दल की तरफ से कहा गया है कि उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि सेंसर बोर्ड ने पठान को हरी झंडी दी है या नहीं? वो किसी भी कीमत पर पठान का शो गुजरात में नहीं चलने देंगे।
Bajrang Dal issues fresh threat against the release of SRK's upcoming film #Pathaan in Gujarat.Posters & effigies… t.co/CCEF5kcXoT
— ANI (@ANI) Jan 13, 2023
पठान के मेकर्स या फिर राज्य सरकार की तरफ से अभी तक इस विवाद पर कोई जवाब नहीं आया है। फिल्म पठान के मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही ट्रेलर रिलीज किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। पठान ट्रेलर में शाहरुख खान देशभक्ति की बातें करते नजर आए थे, जिस कारण सभी को लगा था कि अब यह मामला थम जाएगा लेकिन विवाद फिल्म पठान का पीछा ही नहीं छोड़ रहा है।
