Baatein Dil Se With Navika Kumar: "मैंने एक डायरी बनाई...", Kriti Sanon ने अपने सपनों को लेकर किया खुलासा

बॉलीवुड अदाकारा कृति सेनॉन ने टाइम्स नाउ नेटवर्क के मशहूर पॉडकास्ट 'बातें दिल से विद नाविका कुमार' ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए और बताया कि वो अपने सपनों के लिए एक डायरी मेंटेन करती हैं।

टाइम्स नाउ नेटवर्क के फेमस पॉडकास्ट 'बातें दिल से विद नाविका कुमार' (Baatein Dil Se With Navika Kumar) पर अब तक कई नामी लोग आ चुके हैं और अपनी जिंदगी की वो बातें शेयर कर चुके हैं, जिनके बारे में किसी को अब तक नहीं पता है। इस लिस्ट में अब एक और नया नाम जुड़ गया है, जिसने ये खुलासा किया है कि सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत लगती है और उससे पीछे नहीं हटना चाहिए। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनॉन की, जिन्होंने हाल ही में टाइम्स ग्रुप की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ दिल की बातें की और अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Alpha Review: बोरिंग-प्रेडिक्टेबल स्टोरी में मिसफिट "बेबी" आलिया भट्ट

Baatein Dil Se With Navika Kumar: कृति सेनॉन ने अपने सपनों को लेकर किया खुलासा, बोलीं "मैंने एक डायरी बनाई..."

Baatein Dil Se With Navika Kumar: कृति सेनॉन ने अपने सपनों को लेकर किया खुलासा, बोलीं "मैंने एक डायरी बनाई..."

किस्मत से Kriti Sanon ने शुरू की थी मॉडलिंग

अदाकारा कृति सेनॉन ने फिल्मों में हाथ आजमाने से पहले मॉडलिंग की दुनिया में अच्छा नाम कमा लिया था। कृति ने अपने मॉडलिंग के दिनों को याद करते हुए बताया, "मुझे उस वक्त नहीं पता था कि मैं क्या कर रही हूं क्योंकि मैंने बाई चांस मॉडलिंग शुरू की थी। मेरी बहन ने कुछ तस्वीरें क्लिक की थीं, जिन्हें आज मैं देखती हूं तो खुद हिल जाती हूं। हम सब जब अपनी 15-16 साल की उम्र की तस्वीरें देखते हैं तो सोचते हैं कि हम कैसे दिखते थे।" Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Maatrubhumi: बीच मझधार में अटकी सलमान खान की फिल्म, CBFC ने नहीं जारी किया सर्टिफिकेट

End of Feed