Baatein Dil Se: रितु बेरी के लिए बगैर तैयारी अक्षय कुमार ने की थी रैंप वॉक, बोलीं- मेरे लिए वो नंबर 1 हैं...

Baatein Dil Se: टाइम्स ग्रुप की एडिटर इन चीफ नविका कुमार के पॉडकास्ट 'बातें दिल से' में मशहूर फैशन डिजाइनर रितु बेरी ने अक्षय कुमार के बारे में बात की और उन्हें 'नंबर 1' भी बताया।

Baatein Dil Se: टाइम्स ग्रुप की एडिटर इन चीफ नविका कुमार का पॉडकास्ट 'बातें दिल से' एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। इस बार नविका कुमार के पॉडकास्ट का हिस्सा बनीं मशहूर फैशन डिजाइनर रितु बेरी, जिन्होंने अपनी जिंदगी व करियर से जुड़ी कई बातें साझा कीं। रितु बेरी ने 'बातें दिल से' पॉडकास्ट में बॉलीवुड के कई सितारों के बारे में भी चर्चा की। जहां उन्होंने माधुरी दीक्षित को 'सबसे खूबसूरत' बताया तो वहीं अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए भी दिल की बातें कहीं। रितु बेरी ने बताया कि अक्षय कुमार उनके लिए नंबर 1 हैं। उन्होंने अक्षय कुमार से जुड़ा किस्सा भी साझा किया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: ‘भारत में माधुरी दीक्षित से खूबसूरत कोई नहीं’- Baatein Dil Se में Ritu Beri ने खोले दिल के राज

Baatein Dil Se: Ritu Beri ने अक्षय कुमार को बताया नंबर 1 (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब)

    'बातें दिल से' में रितु बेरी (Ritu Beri) से जब पूछा गया कि वह किस कलाकार को ड्रेस करना सबसे ज्यादा एंजॉय करती हैं। इसपर उन्होंने तुरंत अक्षय कुमार का नाम लिया। रितु बेरी ने अक्षय कुमार के बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि अक्षय कुमार मेरे लिए नंबर 1 हैं। मुझे उन्हें ड्रेस करना काफी पसंद है। अक्षय बहुत ही कूल इंसान हैं, वो बहुत रियल, सहज और ऐसे हैं जिन्हें स्टाइल करना आसान है।" रितु बेरी ने पॉडकास्ट में ही बताया कि कैसे अक्षय कुमार आखिरी मौके पर उनके लिए रैंप वॉक करने के लिए राजी हो गए थे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: रोमांटिक थ्रिलर फिल्म के लिए साथ आईं Janhvi Kapoor और Sreeleela, इस हैंडसम संग पर्दे पर करेंगी रोमांस

    End of Feed