Baatein Dil Se: टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार (Navika Kumar) का चर्चित पॉडकास्ट ‘बातें दिल से’ (Baatein Dil Se) अपने खास मेहमानों और उनकी जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्सों के लिए जाना जाता है। इस शो में अब तक कई सितारे अपनी जिंदगी, करियर और निजी अनुभवों पर खुलकर बात कर चुके हैं। अब इस पॉडकास्ट के नए एपिसोड में मशहूर सितार वादक और म्यूजिक प्रोड्यूसर ऋषभ रिखीराम शर्मा (Rishab Rikhiram Sharma) मेहमान बनकर पहुंचे हैं। शो का प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें ऋषभ रिखीराम शर्मा ने अपने संगीत के सफर और अनुभवों के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं।
‘बातें दिल से’ के नए एपिसोड में दिखे सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा, सामने आया प्रोमो (Image Source: Times Now/ X)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Baatein Dil Se: रितु बेरी के लिए बगैर तैयारी अक्षय कुमार ने की थी रैंप वॉक, बोलीं- मेरे लिए वो नंबर 1 हैं...
‘बातें दिल से’ में नजर आएंगे ऋषभ रिखीराम शर्मा
इस बार पॉडकास्ट में ऋषभ रिखीराम शर्मा पहुंचे हैं। शो का एक प्रोमो भी रिलीज हो गया है। प्रोमो में टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार ‘बातें दिल से’ (Baatein Dil Se) में ऋषभ का स्वागत करती हैं और उनकी तारीफ करते हुए कहती हैं, 'एक बेहतरीन कलाकार और इतना समझदार युवा। ऐसे गायक जिनकी आवाज में जादू है और जो आपको दूसरी दुनिया में ले जा सकती है।' इसके बाद बातचीत में ऋषभ के संगीत के सफर और उनके अनुभवों की झलक देखने को मिलती है। शो के नाम पर बात करते हुए ऋषभ कहते हैं, 'ये नाम बिल्कुल सही है, क्योंकि आज हमने सच में दिल से बातें की हैं और अपना दिल पूरी तरह खोलकर सामने रख दिया है।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे'- नवरात्रि इवेंट में शराब पीकर पहुंचे Daler Mehndi? भड़के कैबिनेट मंत्री
कब रिलीज होगा नया एपिसोड?
‘बातें दिल से’ के इस एपिसोड का प्रोमो सामने आने के बाद हर किसी को अब पूरे एपिसोड का इंतजार है। आपको बता दें कि पूरा एपिसोड 21 अक्टूबर को शाम 7 बजे टाइम्स नाउ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। ‘बातें दिल से’ के नए एपिसोड के प्रोमो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
