Baatein Dil Se: 'मेरे लिए पीएम महानायक हैं...' Manoj Muntashir ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कही ये बात

Baatein Dil Se: मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर हाल ही में टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के पॉडकास्ट 'बातें दिल से' में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Baatein Dil Se: 'तेरी मिट्टी', 'गलियां', 'कौन तुझे' और 'दिल मेरी ना सुने' जैसे कई हिट गाने लिखने वाले मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इसी बीच मशहूर गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के चर्चित पॉडकास्ट 'बातें दिल से' (Baatein Dil Se) में पहुंचे। इस दौरान मनोज मुंतशिर ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी बात कह दी है। आइए पूरी बात जानते है इस खबर में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Baatein Dil Se: 'ये इंडियन कॉमेडी को वर्ल्ड लेवल...' Samay Raina की तारीफ में Rohit Swain ने पढ़े कसीदे)

baatein dil se

मनोज मुंतशिर ने की पीएम मोदी की तारीफ (pic credit-baatein dil se podcast)

मनोज मुंतशिर ने की पीएम मोदी की तारीफ

मनोज मुंतशिर ने टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के चर्चित पॉडकास्ट 'बातें दिल से' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मोदी जी की कहानी पूरे देश को सुनाई जानी चाहिए। एक चाय बेचने वाला व्यक्ति देश का तीन बार प्रधानमंत्री बनता है, इससे बड़ी प्रेरणादायक कहानी क्या हो सकती है? इसमें राजनीति नहीं, बल्कि संघर्ष और सफलता की मिसाल है। अगर आपने पूरा पॉडकास्ट देखा होगा तो आपको पता होगा कि मेरे लिए मोदी जी सिर्फ नायक नहीं, बल्कि महानायक हैं। अब मेरी इस बात की एक छोटी-सी क्लिप वायरल होगी और फिर बहस शुरू हो जाएगी।'

End of Feed