Azaadi ki Kahaani 3: आमिर खान समेत इन स्टार्स की आवाज में सुनिए देशभक्ति के अनसुने किस्सों और कहानियां, जो इतिहास में हो गए गुमनाम

Azaadi ki Kahaani 3 : बाकि दो सीजन की तरह इस सीजन में भी उन गुमनाम हीरोज की बातें होंगी, जिनका साहस और बलिदान अब लोग भूल चुके हैं। वो कलाकार, छात्र या गाँव के छोटे-छोटे बच्चे जिन्होंने स्वतंत्रता की लौ को जलाए रखा। इस शो का हिस्सा बनेंगे आमिर खान से लेकर अजय देवगन तक ये फेमस स्टार्स

Azaadi ki Kahaani 3 : भारत में जल्द ही 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा और इसी मौके पर मिर्ची अपनी खास पहल "आज़ादी की कहानी, मिर्ची की ज़ुबानी" का तीसरा सीजन लेकर आ रहा है। यह ऑडियो सीरीज भारत के स्वतंत्रता संग्राम की भूली-बिसरी कहानियों को लोगों तक पहुँचाने का काम करती है। जिसमें उन वीर योद्धाओं को याद किया जाएगा जिन्होंने आजादी में अपना अहम योगदान दिया। इस शो में उन किस्सों और कहानियों पर चर्चा की जाएगी जिन्हें इतिहास के पन्नों में दबा दिया गया है।

Azaadi ki Kahaani 3

Image Source: Radio Mirchi

बाकि दो सीजन की तरह इस सीजन में भी उन गुमनाम हीरोज की बातें होंगी, जिनका साहस और बलिदान अब लोग भूल चुके हैं। उदाहरण के लिए ऐसे युवा लेखक जिनके शब्दों ने कमाल किया, कार्यकर्ता जिन्होंने गाँवों को जोड़ा और लोगों को अपने साथ लिया साथ ही वो कलाकार जिन्होंने आजादी की लौ जलाए रखा। इन सभी के बारे में शो के अंदर दिलचस्प बातें की जाएंगी। जिसे खास बनाने के लिए फिल्मी जगत के सितारे आने वाले हैं। सीज़न 3 में इस अनुभव को और खास बनाने के लिए सिनेमा के नामी कलाकार शामिल होंगे। जिसमें है आमिर खान( Aamir Khan) और अजय देवगन( Ajay Devgan) । इसके अलावा शो में पंकज त्रिपाठी( Pankaj Tripathi) , मृणाल ठाकुर, अनुपम खेर, सोनू निगम, अमिताभ भट्टाचार्य और कुणाल खेमू जैसे कई फेमस कलाकार भी शामिल हैं। जो अपनी आवाज में और अपने अंदाज में कहानीयों को सुनाने वाले हैं।

End of Feed