Azaad Movie Leaked online: अजय देवगन की आजाद पर भूखी बिल्ली की तरह टूटे Tamilrockers-Filmyzilla, राशा-अमन के डेब्यू पर पड़ेगा असर

Azaad Movie Leaked online: अजय देवगन (Ajay Devgn), राशा थडानी (Rasha Thadani) और अमन देवगन (Aaman Devgn) की फिल्म आजाद (Azaad) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और इसी के साथ तमिलरॉकर्स (Tamilrockers), फिल्मीजिला (filmyzilla) और यूटोरेंट (Torrent) जैसी साइट्स ने इसे इंटरनेट पर लीक कर दिया है। माना जा रहा है कि आजाद का एचडी प्रिंट लीक होने से इसकी कमाई पर भारी असर पड़ेगा।

Azaad Movie Leaked online: अजय देवगन ने अपने भांजे अमन देवगन को फिल्म आजाद से बॉलीवुड में लॉन्च किया है। इसी फिल्म से रवीना टंडन की बेटी राशा देवगन ने भी इंडस्ट्री में कदम रखा है। फिल्म आजाद का डायरेक्शन अभिषेक कपूर ने किया है, जो बॉलीवुड में नए बच्चों को लॉन्च करने के लिए जाने जाते हैं। राशा-अमन का डेब्यू भी सफल माना जा रहा है क्योंकि दर्शकों से इस मूवी को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है लेकिन ताजा खबरों की मानें तो फिल्मीजिला, तमिलरॉकर्स और टोरेंट जैसी साइट्स ने आजाद को इंटरनेट पर लीक कर दिया है, जिसके इसकी कमाई पर भारी असर पड़ेगा।

Azaad LEAKED ONLINE

फ्री में घर बैठे दर्शक देखेंगे आजाद तो थिएटर कौन जाएगा?

ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो अगर आजाद का एचडी प्रिंट लोगों को घर बैठे देखने को मिलेगा तो फिर दर्शक थिएटर का रुख नहीं करेंगे। अगर दर्शक आजाद का टिकिट नहीं खरीदेंगे तो फिर इसकी कमाई पर भारी असर पड़ेगा। अभिषेक कपूर ने अजय देवगन के साथ मिलकर दिल से आजाद बनाई है, जो किए एक पीरियड ड्रामा है। मेकर्स चाहते हैं कि दर्शक सिनेमाघरों में जाकर इसे देखें और उनकी मेहनत की सराहना करें।

End of Feed