बॉलीवुड

2026 के 11वें महीने में रिलीज होगी Ayushmann Khurrana-Sharvari Wagh की Yeh Prem Mol Liya

राजश्री बैनर के अंतर्गत बनी आयुष्मान खुराना-शरवरी वाघ की ये प्रेम मोल लिया की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। मेकर्स इसे 27 नवम्बर 2026 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे।

Image

Yeh Prem Mol Liya Release Date (Image Source: TNN)

Prem Mol Liya Release Date: बॉलीवुड डायरेक्टर सूरज बड़जात्या सालों तक सलमान खान को पर्दे पर प्रेम बनाकर पेश करते रहे हैं लेकिन नए वक्त के साथ उन्होंने बदलने का फैसला लिया है और बॉलीवुड को नया प्रेम देने जा रहे हैं। सूरज बड़जात्या जल्द ही आयुष्मान खुराना को ये 'प्रेम मोल लिया' से प्रेम के रूप में पेश करेंगे, जिसमें अदाकारा शरवरी वाघ भी दिखाई देंगी। फिल्म के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही 'ये प्रेम मोल लिया' का ऑफिशियल टाइटल और रिलीज डेट का अनाउंसमेंट किया है और लोगों को बताया है कि वो ये फैमिली ड्रामा साल 2026 के अंत में लेकर आएंगे। (ये भी पढ़ें: Amazon Prime Video पर रिलीज के लिए तैयार 11 दिनों में 38 करोड़ कमाने वाली ये एक्शन ड्रामा)

2026 के 11वें महीने में रिलीज होगी Ayushmann Khurrana-Sharvari Wagh की Yeh Prem Mol Liya

2026 के 11वें महीने में रिलीज होगी Ayushmann Khurrana-Sharvari Wagh की Yeh Prem Mol Liya

Ayushmann Khurrana और Sharvari Wagh की Yeh Prem Mol Liya की रिलीज डेट आई सामने

'ये प्रेम मोल लिया' के साथ राजश्री बैनर अपने फेमस किरदार प्रेम को पर्दे पर पेश करेगा। 11 साल पहले राजश्री बैनर का ये किरदार पर्दे पर आया था, जिसे सलमान खान ने निभाया था। 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान को प्रेम के अवतार में देखकर फैंस खुश हो गए थे लेकिन इस दफा दर्शकों को आयुष्मान खुराना इस किरदार में देखने के लिए मिलेंगे। डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने फैंस को जानकारी दी है कि उनकी नई फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवम्बर 2026 के दिन रिलीज होगी। (ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla: 2026 के 3rd मोस्ट सक्सेसफुल एक्टर बने Akshay Kumar, 4th डे रच दिया इतिहास)

हिमेश रेशमिया देंगे Yeh Prem Mol Liya में म्यूजिक

सूरज बड़जात्या की ये प्रेम मोल लिया का आखिरी शेड्यूस शुरू हो चुका है। फिल्म का ज्यादातर हिस्सा पहले ही शूट कर लिया गया है और अब मेकर्स आखिरी के कुछ सीन्स शूट करने के लिए कमर कस रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म ये प्रेम मोल लिया का म्यूजिक हिमेश रेशमिया देंगे। हिमेश के साथ सूरज बड़जात्या पहले भी काम कर चुके हैं और उनकी फैमिली एंटरटेनर के लिए जैसा म्यूजिक चाहिए, उसके लिए हिमेश एकदम सही च्वाइस हैं।
2026 के 11वें महीने में रिलीज होगी Ayushmann Khurrana-Sharvari Wagh की Yeh Prem Mol Liya

2026 के 11वें महीने में रिलीज होगी Ayushmann Khurrana-Sharvari Wagh की Yeh Prem Mol Liya

कुछ वक्त पहले आयुष्मान खुराना ने ये प्रेम मोल लिया के बारे में मीडिया से बात करते हुए बताया था, "सूरज बड़जात्या की फिल्मों का संसार बहुत ही सिंपल और सॉफ्ट होता है। ये बात हमेशा मुझे चौंकाती रही है। प्रेम एक सिंपल किरदार है जो सॉफ्ट है और ग्रीन फ्लैग है। मैं ये किरदार निभाने के लिए एक्साइटेड हूं क्योंकि ऐसे लोग आजकल बहुत कम मिलते हैं।"

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article