Ayushmann Khurrana की Mupapa के लिए मिली हीरोइन, YRF ने दिखाया चेहरा

आयुष्मान खुराना के हाथ यशराज की नई मूवी लग चुकी है, जिसका नाम मुपापा होगा। ताजा खबर की मानें तो मुपापा में आयुष्मान खुराना के साथ श्रेया चौधरी नजर आएंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आयुष्मान खुराना के हाथ लगी मुपापा
  • यशराज बैरन करेगा प्रोड्यूस
  • आयुष्मान संग दिखेंगे श्रेया चौधरी

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी नई फिल्म ये प्रेम मोल लिया के लिए चर्चा में हैं, जिसे राजश्री बैनर ने बनाया है। फिल्म ये प्रेम मोल लिया की रिलीज से पहले आयुष्मान खुराना के फैंस के लिए एक बड़ी खबर आ रही है, जिसके अनुसार एक्टर के हाथ एक बड़ी मूवी लग गई है। ये फिल्म यशराज बैनर प्रोड्यूस करेगा और इसका नाम मुपापा होगा। यशराज बैनर ने कुछ देर पहले ही बताया है कि फिल्म मुपापा में आयुष्मान खुराना के साथ अदाकारा श्रेया चौधरी दिखाई देंगी। श्रेया चौधरी ओटीटी स्टार हैं, जिन्होंने कई शानदार प्रोजेक्ट्स के दम पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'प्रेम' बनकर फिर पर्दे पर लौटेंगे Salman Khan? बातों-बातों में भाईजान ने दिया इशारा

Ayushmann Khurrana की Mupapa के लिए मिली हीरोइन, YRF ने दिखाया चेहरा

Ayushmann Khurrana की Mupapa के लिए मिली हीरोइन, YRF ने दिखाया चेहरा

Shreya Chaudhry बनीं YRF हीरोइन

यशराज बैनर की हीरोइन बनना हर अदाकारा का सपना होता है। श्रेया चौधरी ने अपनी मेहनत के दम पर ये सपना पूरा किया है। श्रेया को दर्शकों ने अमेजन प्राइम वीडियो की बंदिश बैंडिट्स जैसी सफल सीरीज में देखा था, जिसके बाद से उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। श्रेया चौधरी जल्द ही मुपापा की शूटिंग शुरू करेंगी, जिसके लिए इन दिनों वो तैयारियां कर रही हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Rakul Preet Singh ने IT रेड की खबरों को किया खारिज, बोलीं- '20 की उम्र से टैक्स भर...'

End of Feed