बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) किसी भी किरदार में जान फूंक देते हैं। एक्टर ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। आयुष्मान हमेशा लीक से हटकर फिल्में करते हैं। एक्टर मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) की फिल्म में नजर आने वाले थे। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी मुख्य भूमिका में है। इस अनटाइटल्ड फिल्म का दरया है। फिल्म की कहानी 2019 के हैदराबाद रेप केस और मर्डर पर आधारित है।
Ayushmann- Kareena (credit Pic: Instagram)
जून में ऐसी खबर आई थी कि आयुष्मान और करीना साथ में काम एक फिल्म में काम करने वाले हैं। पहली बार आयुष्मान और करीना किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करने वाले थे। लेकिन अब इस फिल्म से आयुष्मान ने अपने हाथ पीछे खींच लिए है।
बिजी शेड्यूल की वजह से आयुष्मान ने छोड़ी फिल्म
आयुष्मान ने अपने बिजी शेड्यूल की वजह से फिल्म को साइन करने से मना कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग की डेट और आयुष्मान के पुराने प्रोजेक्ट और म्यूजिक टूर की डेट्स से क्लैश कर रही है। इस वजह से एक्टर ने फिल्म को साइन करने से मना कर दिया है। आयुष्मान की जगह करीना के ओपजिट किसे कास्ट किया जाता है। ये देखना दिलचस्प होगा। वहीं, आयुष्मान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्टर आखिरी बार ड्रीम गर्ल 2 में नजर आए थे। फिल्म में आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में थी। करीना भी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं। एक्ट्रेस आखिरी बार क्रू में कृति सेनन और तबू के साथ नजर आई थीं।
