बॉलीवुड

अर्पिता खान की बर्थडे पार्टी में Salman Khan ने भांजी आयत पर लुटाया प्यार, भाईजान के न्यू लुक ने खींचा फैंस का ध्यान

Arpita Khan Celebrate Birthday With Family: सलमान खान की बहन अर्पिता ने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। अर्पिता की बर्थडे पार्टी में सलमान खान भी नजर आए। भाईजान के न्यू लुक ने फैंस का दिल जीत लिया। एक्टर के लुक पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Salman Khan (Credit Pic: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) ने धूमधाम से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। अर्पिता ने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया। बहन की बर्थडे पार्टी में सलमान खान भी नजर आए। अर्पिता के बर्थडे पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अर्पिता की बर्थडे पार्टी में सोहेल खान, उनकी मां सुशीला चरक, बहन अलवीरा भी नजर आईं। वहीं, रितेश और जेनेलिया ने अर्पिता को जन्मदिन की बधाई दी।

वीडियो में अर्पिता अपने पति और बेटी के साथ केक काटते हुए नजर आ रही हैं। उनके पीछे सोहेल खान, अलवीरा अग्निहोत्री और मां सुशीला चरक खड़ी दिखाई दे रही हैं। भाईजान अपनी बहन के साथ खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सलमान अपनी भांजी आयत के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में भाईजान के लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है।

बहन अर्पिता के बर्थडे में सलमान का दिखा न्यू लुक

सलमान न्यू लुक में हैंडसम लग रहे हैं। एक्टर के न्यू लुक पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, भाई का स्वैग है। दूसरे यूजर ने भाई लिखकर हार्ट इमोजी बनाई है। तीसरे यूजर ने लिखा, भाई का न्यू लुक सिंकदर के लिए है। अर्पिता ने आयुष शर्मा से शादी की है। कपल की शादी को 10 साल हो गए हैं। उनके बेटे का नाम आहिल और बेटी का नाम आयत है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों सिकंदर की शूटिंग में बिजी है। सलमान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article