बॉक्स ऑफिस

Auron Mein Kahan Dum Tha Box Office Collection Day 1 : पहले ही दिन फिसड्डी साबित हुई Ajay-Tabbu की फिल्म, जाने कितनी की कमाई

Auron Mein Kahan Dum Tha Box Office Collection Day 1 : ये कलेक्शन अजय देवगन( Ajay Devgan) की अबतक की रिलीज फिल्मों की पहले दिन से बेहद कम है। फिल्म के अर्ली एस्टिमेट में बताया गया था कि यह 1.50 करोड़ तक कमा सकती है।

Image

Auron Mein Kahan Dum Tha

Auron Mein Kahan Dum Tha Box Office Collection Day 1 : अजय देवगन( Ajay Devgan) और तब्बू ( Tabbu) की हालिया रिलीज फिल्म 'औरों में कहां दम था' कल शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय और तब्बू की पुरानी जोड़ी देखने के लिए फैंस बेकरार थे। एक बार फिर तब्बू और अजय की जोड़ी ने बॉक्सऑफिस पर अपना कमाल दिखा ही दिया। नीरज पांडे की इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से कम कमाई की। ट्रेंड एनालिस्ट की माने तो फिल्म पहले दिन खास कमाल नहीं दिखा पाई और यह अजय देवगन की अबतक की सबसे कम ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई।

सैकनलिक की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन 'औरों में कहां दम' था फिल्म ने 2 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। ये कलेक्शन अजय देवगन( Ajay Devgan) की अबतक की रिलीज फिल्मों की पहले दिन से बेहद कम है। फिल्म के अर्ली एस्टिमेट में बताया गया था कि यह 1.50 करोड़ तक कमा सकती है। अब मेकर्स की नजर वीकेंड पर है जिससे कमाई की थोड़ी उम्मीद की जा सकती है। फिल्म में अजय और तब्बू के अलावा साई माँझेकर( Sai Manjhekar) , शांतनु महेश्वरी( Shantanu Maheshwari) , जिम्मी शेरगिल( Jimmy Shergill) , सयाजी शिंदे अहम भूमिका में हैं।

फिल्म रिव्यू की बात करें तो दर्शकों को अजय-तब्बू की जोड़ी में पुराने वाली वाइब आ रही है, लेकिन फिल्म की कहानी ज्यादा दिलचस्प नहीं है। फिल्म का म्यूजिक फैंस को पसंद आ रहा hai।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article