बॉलीवुड

Kartik Aaryan की Bhool Bhulaiyaa 3 दिवाली पर होगी रिलीज, मेकर्स ने खत्म की फिल्म की शूटिंग

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में फिल्म भूल भुलैया 3 की शूटिंग पूरी की है। फिल्म का निर्देशन अनीस बजमी ने किया है। फिल्म के रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स भूल भुलैया 3 को अब दिवाली पर रिलीज करेंगे। पहले फिल्म की डेट को पोस्टपोन करने की प्लानिंग थी।

Image

Kartik Aaryan (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपने करियर की बुलंदियों पर हैं। एक्टर के पास कई बिग बजट प्रोजेक्ट फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्टर ने हाल ही में फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) क शूटिंग पूरी की है। मेकर्स ने फिल्म के रैप का वीडियो शेयर किया था। अब मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट को लेकर भी बड़ा अनाउंसमेंट कर दिया है। फिल्म को इस दिवाली पर रिलीज किया जाने वाले थे। मेकर्स को लग रहा था कि फिल्म की डेट को पोस्टपोन करने पड़ेगा। लेकिन अब फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी।

इस खबर को जानने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। भूल भुलैया 2 को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। रूहबाबा के किरदार में कार्तिक ने जान फूंक दी थी। भूल भुलैया 3 में पहले से ज्यादा एंटरटेनमेंट का डोज मिलने वाला है। फिल्म में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी, तबू, राजपाल यादव और विद्या बालन महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। इस बार रुहबाबा और मंजुलिका के बीच में टक्कर देखने को मिलने वाली है। फैंस फिल्म के ऑफिशियल रिलीज डेट का ऐलान कर रहे हैं।

दिवाली पर रिलीज होगी भूल भुलैया 3

भूल भुलैया 3 का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। फिल्म को भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। भूल भुलैया 3 के साथ दिवाली पर अजय देवगन की सिंघम अगेन भी रिलीज हो सकती है। ये दिवाली फैंस के लिए काफी धमाकेदार होने वाली है। वहीं, कार्तिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर हाल ही में कबीर खान की चंदू चैंपियन में नजर आए थे। चंदू चैंपियन में एक्टर के काम को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया था। एक्टर अब आशिकी 3, अनुराग बसु की अनटाइटल्ड फिल्म पर काम करेंगे।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article