Avatar 2 Box Office Collection Day 4: हॉलीवुड फिल्म अवतार 2 (Avatar: The Way to Water) को दुनियाभर के फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म अवतार का सीक्वल है। बीते कई वर्षों से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब फिल्म के रिलीज होते ही इसको फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। इंडिया में भी अवतार 2 को देखने की होड़ लगी हुई है। हर कोई इस लाजवाब फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देखना चाहता है। हालांकि रिलीज के चार दिन बाद यानी सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। वीकेंड के बाद अवतार 2 की कमाई का ग्राफ एकदम से नीचे गिर गया है। सिर्फ इंडिया में ही नहीं दुनियाभर में यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन कितने करोड़ की कमाई की है?
Avatar 2 Box Office Collection Day 4
फिल्म की कमाई में आई भारी गिरावट
अवतार 2 को बीते शुक्रवार को रिलीज किया गया था, रिलीज के बाद फिल्म ने वीकेंड का जबरदस्त फायदा उठाया है और अच्छी कमाई कर ली है। हालांकि फिल्म सोमवार को अपना प्रदर्शन जारी रखने में कामयाब नहीं रही है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार सोमवार 19 दिसंबर 2022 को अवतार 2 ने इंडिया में कुल 18.5 करोड़ की कमाई की है, वहीं वर्ल्ड वाइड फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले शुक्रवार, शनिवार और रविवार की कमाई को मिलाकर फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 3500 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
अवतार 2 की जमकर तारीफ
बॉलीवुड स्टार्स से लेकर ऑडियंस तक हर कोई अवतार 2 की कहानी और वीएफएक्स की तारीफ कर रहा है। लोगों का मानना है कि जैम्स कैमरून से जिस तरह की फिल्म की उम्मीद की गई थी, अवतार 2 उनपर खरा उतरती है। सिनेमाघरों में फिल्म को देखने का एक्सपीरियंस काफी जबरदस्त है।
