अथिया शेट्टी ने दिखाई बेबी इवारा की झलक, पापा केएल राहुल की बाहों में कर रही है गुड़िया आराम

Athiya Shetty Celebrate one month Birthday of Daughter: अथिया शेट्टी( Athiya Shetty) ने बेटी के जन्म के एक महीने होने की खुशी में खूब जश्न मनाया। एक्ट्रेस ने इवारा के लिए केक काट जिसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं इवारा की कुछ फोटोज ।

Athiya Shetty Celebrate one month Birthday of Daughter: अभिनेत्री अथिया शेट्टी ( Athiya Shetty) हाल ही में एक बेटी की मां बनी है। एक्ट्रेस ने करीब दो महीने पहले नन्ही परी को जन्म दिया था। बाकी स्टार्स की ही तरह अथिया ने भी अपने बेबी को कैमरे से दूर रखा और कोई भी फोटो शेयर नहीं की। लेकिन अब दो महीने बाद एक्ट्रेस ने बेटी की झलक दिखाई है। सोशल मीडिया पर अथिया ने कुछ फोटोज शेयर की है जिसमें से इवारा की पिक बहुत खास है। आइयए अथिया की इन पिक्स पर एक नजर डालते हैं।

Athiya Shetty Celebrate one month Birthday of Daughter:

अथिया शेट्टी( Athiya Shetty) ने कुछ ही दिन पहले बेटी इवारा( Evaaraah) का वन मंथ बर्थडे मनाया था। केक काटते हुए अथिया ने पिक भी शेयर की थी। अब अभिनेत्री ने ढेर सारी फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें से एक उनकी बेटी इवारा की भी है। इवारा के पैरों की फोटो है जिसे केएल राहुल( Kl Rahul) ने पकड़ा हुआ है। इसी के साथ अथिया ने अपने वेकेशन की झलक दिखाई है। फोटो में एक्ट्रेस ने फूलों का गुलदस्ता, इवारा नाम का वुडन कंघी भी रखी हुई थी। फोटो गैलरी के आखिर में बर्थडे केक सजा हुआ था जिसपर लिखा है वन मंथ।

End of Feed