कोख में केएल राहुल का बच्चा लेकर अथिया शेट्टी ने यूं लुटाया पति पर प्यार, अनुष्का ने किंग कोहली को कसकर लगाया गले

Athiya Shetty-Anushka Sharma Shower Love on Virat-KL Rahul: इंडिया की जीत पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली पर जमकर प्यार बरसाया, जैसे ही वह मैदान से दौड़कर आए अनुष्का ने उन्हें कसकर गले लगा लिया और बधाई दी। वहीं अथिया शेट्टी ने घर से ही केएल राहुल को सपोर्ट किया।

Athiya Shetty-Anushka Sharma Shower Love on Virat-KL Rahul: बीती रात संडे का दिन पूरे भारत देश के लिए गर्व से भरा दिन रहा। इंडियन क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025( ICC Champions Trophy 2025) अपने नाम कर ली है। करीब 12 साल बाद इंडियन क्रिकेट टीम को यह जीत मिली। इस खुशी में देश का बच्चा-बच्चा शामिल हो रहा है। वहीं अपने पतियों पर प्यार लुटाने में अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी भी पीछे नहीं रही। दोनों एक्ट्रेस ने क्रिकेटर्स की तारीफ करते हुए स्टोरी शेयर की है।

Athiya Shetty-Anushka Sharma Shower Love on Virat-KL Rahul

जैसे ही इंडिया ने जीत हासिल की वैसे ही अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) की खुशी का ठिकाना नहीं रहा । अनुष्का शर्मा अपने पति को चीयर करने दुबई स्टेडियम पहुंची थी और मैच के हर मौके पर नजर रख रही थी। जैसे ही इंडियन क्रिकेट टीम जीती अनुष्का शर्मा ने भागकर विराट कोहली( Virat Kohli) को गले लगाया। विराट ने जाकर अनुष्का को कसकर पकड़ा और दोनों का ये प्यारा सा पल कैमरे में कैद हो गया। अनुष्का शर्मा का पति के लिए ऐसा प्यार देखकर हर किसी का दिल भर आया।

End of Feed