Assam Floods: कार्तिक आर्यन ने दान किए 1 करोड़ रुपये, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने जताया आभार

Kartik Aaryan Donates Rs 1 Crore: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने हाल ही में असम में आई भयंकर बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए असम बाढ़ राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान किए हैं।

Kartik Aaryan Donates Rs 1 Crore: असम में आई भयंकर बाढ़ से अब तक लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बाढ़ के कारण अब तक कई लोगों की मौत हो गई है और कई लोग बेघर हो गए हैं। बेघर होते जा रही लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। असम में आई बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों के लिए कई सेलेब्स ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। सुपरस्टार सलमान खान ने राहत अभियान शुरू किया है। उन्होंने प्रभावित जिलों में खाना, दवाइयां और जरूरी सामान पहुंचाया है। ऐसे में अब बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन भी लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने असम मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान किए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Ranaji 2.0' के लिए Mahira Sharma की ट्रोलिंग पर Mamta Kulkarni ने किया रिएक्ट, कही ये बात)

Kartik Aaryan Donates Rs 1 Crore To Assam Flood Relief Fund

कार्तिक आर्यन ने असम बाढ़ राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान किए (Pic Credit: Instagram)

असम बाढ़ राहत कोष में कार्तिक आर्यन ने दान किये 1 करोड़ रुपये

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा के आधिकारिक एक्स हैंडल ने कार्तिक आर्यन को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया, 'कार्तिक आर्यन का मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये के योगदान के लिए आभार। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने उनके सराहनीय और समय पर दिए गए सहयोग की सराहना की।' खास बात यह है कि कार्तिक आर्यन ने इस बात का जिक्र खुद नहीं किया और ना ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Ramayana' के ट्रेलर ने जीता Alia Bhatt का दिल, रणबीर कपूर की तारीफ में कही ये बात)

कई बॉलीवुड स्टार्स असम के लिए आए आगे

एक फैन पेज में बताया गया है कि सलमान खान ने बीइंग ह्यूमन के जरिए असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कदम बढ़ाया। उनके एनजीओ ने खाना, जरूरी सामान और बाकी चीजें दान कीं। वहीं आलिया भट्ट ने भी एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि असम की मदद कैसे की जा सकती है। उन्होंने लिखा, 'अभी बाढ़ देश के कई हिस्सों को प्रभावित कर रही है। असम सबसे ज्यादा प्रभावित है और बहुत मुश्किल समय से गुजर रहा है। 60 से ज्यादा जानें चली गईं। लाखों लोग बेघर हो गए। पूरे परिवारों ने अपना घर, जमीन, मवेशी खो दिए... और कुछ ने अपने प्रियजन भी। यह हर साल होता है, फिर भी हम तैयार नहीं होते। असम को अभी तुरंत राहत की जरूरत है और लंबे समय तक मदद की भी जरूरत रहेगी।'

End of Feed