Ashneer Grover’s Biopic: आमिर खान के अपोजिट नजर आएंगी Shraddha Kapoor !! मेकर्स ने शुरू की तैयारियां

Shraddha Kapoor in Ashneer Grover’s Biopic: श्रद्धा कपूर इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर को जल्द ही आमिर खान के अपोजिट अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक में देखा जाएगा।

Shraddha Kapoor in Ashneer Grover’s Biopic: साल 2025 में आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'सितारे जमीन पर' आई थी। इस मूवी ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस भी किया लेकिन जिस तरह की कमाई की मेकर्स ने उम्मीद की थी, उसमें वो सफल नहीं हो पाए। फिल्म अपने बजट को निकालने में कामयाब रही थी। बीते कई दिनों से आमिर खान अब अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक (Ashneer Grover’s Biopic) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी में आमिर खान को ऑनस्क्रीन अश्नीर ग्रोवर का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। अब ताजा रिपोर्ट्स जो वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक इस मूवी में आमिर खान के अपोजिट लीड हीरोइन की कास्टिंग मेकर्स ने कर ली है। इस मूवी में आमिर खान के अपोजिट श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) लीड रोल में दिखाई देंगी।

Shraddha Kapoor in Aamir Khan's Next

आमिर खान संग काम करेंगी श्रद्धा कपूर (Pic Credit: Instagram)

आमिर खान संग बनेगी श्रद्धा कपूर की जोड़ी

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान स्टारर अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक में अब श्रद्धा कपूर को अहम रोल में देखा जाएगा। मेकर्स ने निर्णय लिया है कि श्रद्धा कपूर को इस मूवी में कास्ट करेंगे। श्रद्धा कपूर और आमिर खान की इस जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। (इसे भी पढ़ें: 'Samrat Prithviraj' में अक्षय कुमार की कास्टिंग पर Mukesh Khanna ने कसा तंज, बोले 'उनकी गलती है...')

End of Feed