बॉलीवुड

Anushka Sharma संग वृंदावन पहुंचे Virat Kohli, प्रेमानंद महाराज के दरबार में लगाई हाजिरी

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 21, 2026, 10:26 AM IST

Anushka Sharma-Virat Kohli Vrindavan: अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) का अभी हाल ही में एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन में नजर आ रहे हैं।

Image

प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचे विराट-अनुष्का

Anushka Sharma-Virat Kohli Vrindavan: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं, लेकिन इस बार थोड़ी अलग वजह से। पिछले हफ्ते जब विराट ने जर्मन मॉडल और इंफ्लुएंसर LizLaz की एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक कर दिया, तो सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। स्क्रीनशॉट्स वायरल हो गए, मीम्स बनने लगे और सबकी नजरें अनुष्का पर टिक गई थीं। जल्दी ही विराट ने वो लाइक अनलाइक भी कर दिया, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। अब इस पूरे हंगामे के बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर से साथ में नजर आए हैं। (ये भी पढ़ें:8 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाका करेंगी अनुष्का शर्मा!! इस सुपरस्टार संग नजर आएंगी विराट कोहली की वाइफ)

साथ नजर आए अनुष्का-विराट

विराट कोहली और अनुष्का कोहली की जोड़ी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के अभी हाल ही में सामने आए कुछ वीडियो और फोटोज हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली वीडियो एयरपोर्ट से सामने आई। इसके बाद कपल का नया वीडियो सामने आया है। अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के शुभ अवसर पर दोनों वृंदावन पहुंचे और प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के केली कुंज आश्रम (Kelly Kunj Ashram) में ठाकुर जी के दर्शन करने के साथ-साथ आशीर्वाद लेते नजर आए। सोशल मीडिया पर इनकी विजिट की वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं। (ये भी पढ़ें:Anushka Sharma के पति Virat Kohli ने लाइक की जर्मन व्लॉगर की तस्वीर, यूजर्स ने कहा- 'भाभी जी आप नाराज मत होना')

फोटो लाइक करने पर मचा था बवाल

विराट कोहली ने जर्मन मॉडल और इंफ्लुएंसर की एक तस्वीर को लाइक कर दिया था, जिसको लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद से विराट कोहली सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर फैंस तरह-तरह की बातें लिख रहे थे। लेकिन इन सब के बीच आया कपल का वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है।

Virat Kohli Anushka Sharma vrindavan

अनुष्का संग नजर आए विराट कोहली (Image Source: 𝗩𝗶𝗿𝗮𝘁 𝗞𝗼𝗵𝗹𝗶 𝗙𝗮𝗻 𝗣𝗮𝗴𝗲 Instagram )

अक्सर वृंदावन जाते हैं विराट-अनुष्का

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहली बार वृंदावन नहीं पहुंचे हैं। कपल की पहली वृंदावन से कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुकी हैं। वृंदावन से सामने आई विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीरों-वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article