Asha Parekh Birthday Special : हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिल में अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस का जन्म 2 अक्टूबर को 1942 में मुंबई में हुआ था। आशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। एक्ट्रेस शानदार अभिनेत्री होने के साथ- साथ कमाल की डांसर भी हैं। आशा पारेख (Asha Parekh) को हाल ही में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। एक्ट्रेस आज अपना 80वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए उनके जन्मदिन पर उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातों के बारे में जानते हैं।
asha parekh
आशा पारेख की पहली फिल्म दिल के देखो खूब सुपरहिट हुई थीं। एक्ट्रेस की पहली फिल्म से उनके नाम का डंका बजने लग गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आशा पारेख को एक प्रोड्यूसर ने फिल्म से इसलिए हटा दिया था क्योंकि उसे लगता था कि स्टार मटीरियल नहीं हैं। इस घटना के 8 दिन बाद एक्ट्रेस ने अपनी पहली फिल्म दिल के देखो साइन की थी।
आशा पारेख ने क्यों नहीं कभी शादी की
आशा ने 'कटी पतंग', 'आन मिलो सजना', 'घराना', 'तीसरी मंजिल' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। एक्ट्रेस ने सिर्फ देश ही नहीं विदेशों में भी स्टेज परफॉर्मेंस दिया हैं। उनकी अदाकारी के आज भी लोग दीवाने हैं। सक्सेफुल करियर होने के बावजूद आशा पारेख ने कभी शादी नहीं की।
रिपोर्ट के अनुसार, डायरेक्टर नासिर हुसैन जब पहली बार आशा पारेख से मिले तो उन्हें आशा में एक्टिंग से सभी गुण दिखे। उन्होंने आशा को अपनी फिल्म में काम दिया। काम के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। लेकिन आशा ने कभी नासिर से शादी नहीं की। एक इंटरव्यू में आशा ने कहा था, वो कभी नहीं चाहती थी कि नासिर का परिवार टूटे इसलिए उन्होंने कभी नासिर से शादी नहीं की। आशा ने आगे कहा, मैं मानती हूं कि शादी मेरी किस्मत में कभी नहीं थीं। 2002 में आशा पारेख को फिल्मफेयर का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला था। 1992 में एक्ट्रेस को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
