बॉलीवुड

Asha Bhosle Last Wish: आखिरी वक्त में क्या करना चाहती थीं आशा भोसले? गायिका की इच्छा सुन निकल जाएंगे आंसू

​Asha Bhosle Last Wish: दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। आशा भोसले ने कई इंटरव्यूज में अपनी निजी जिंदगी पर बात की। इसी बीच उन्होंने एक बार अपनी आखिरी इच्छा भी बताई थी।

Image

asha bhosle (Photo Credit- Instagram)

Asha Bhosle Last Wish: मशहूर सिंगर आशा भोसले इस दुनिया में नहीं रहीं। 92 साल उम्र में सिंगर ने आखिरी सांस ली। आशा भोसले (Asha Bhosle) को बीती रात ही कार्डियक अरेस्ट के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां पर ईलाज के दौरान ही सिंगर का निधन हो गया। अब उनके निधन की खबर ने इंडस्ट्री और फैंस को दंग कर दिया है। तमाम राजनेता, बॉलीवुड स्टार से लेकर फैंस तक आशा भोंसले को नम आंखों से याद कर रहे है। सोशल मीडिया दिग्गज गायिका के वीडियोज से भर गए हैं, जिसमें वह अपने निजी पलों के बारे में बात क रही हैं। इसी बीच आशा भोसले का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी आखिरी इच्छा बता रही हैं। (ये भी पढ़ें: Asha Bhosle Dies: आशा भोसले के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, बोले- 'उनकी आवाज में चमक थी')

आशा भोसले की आखिरी इच्छा

आशा भोसले (Asha Bhosle) एक बार अमृता राव और आरजे अनमोल के पॉडकास्ट में शामिल हुई थीं और तब दिग्गज गायिका ने अपनी आखिरी इच्छा का खुलासा किया था। इस इच्छा से साफ है कि उन्हें अपनी गायिकी से काफी प्यार रहा है और वह इसके साथ ही अपना आखिरी सफर करना चाहती थीं। उन्होंने पॉडकास्ट में कहा था कि मेरी खुद की आखिरी इच्छा ऐसी है कि मैं गाते गाते चली जाऊं। ये मेरी इच्छा है। अब मुझे सीखना कुछ नहीं है। अब सीखना क्या है? गाना मेरी लाइफ है। बचपन से गाया है। मतलब तीन साल से क्लासिकल बाबा से सीखा है। पूरी जिंदगी इसी में चली गई है। फिल्म लाइन में मेरे 80-82 साल निकले हैं और अब मेरी आखिरी इच्छा भी यहीं है कि मैं चली जाऊं. मुझे सबसे इस बात की खुशी होगी, अगर मैं गाते गाते ही जाऊंगी।' आशा भोसले का ये वीडियो उनके फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है। कई लोगों को इस वीडियो ने इमोशनल कर दिया है। (ये भी पढ़ें: 'कोई उनके जैसा नहीं-' Asha Bhosle के निधन से बॉलीवुड स्टार्स में छाया मातम, हेमा मालिनी बोलीं- यकीन नहीं हो रहा...)

आशा भोसले का सफर

बता दें कि आशा भोसले ने हिंदी सिनेमा को अपनी पूरी जिंदगी दी है। अपनी बहन लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की तरह उन्होंने इस इंडस्ट्री से में बतौर सिंगर छोटी उम्र कदम रख दिया था। अपने आठ दशकों में उन्होंने 14 हजार से भी ज्यादा गाने गाए हैं जिसमें फिल्मी और गैर-फिल्मी गाने शामिल हैं। 1943 में गायन शुरू करने वाली आशा ने 20 से ज्यादा भाषाओं के गानों में आवाज दी है। बॉलीवुड में ओ.पी. नय्यर और आर.डी. बर्मन के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट रहीं। उनके गाए यादगार गीतों में 'दम मारो दम', 'पिया तू अब तो आजा' और 'आइए मेहरबान' जैसे सदाबहार गाने शामिल हैं।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article