बॉलीवुड

Asha Bhosle Dies: आशा भोसले के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, बोले- 'उनकी आवाज में चमक थी'

Asha Bhosle Dies, Prime Minister Narendra Modi Tweet: लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले ने 92 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया है।

Image

प्रधानमंत्री मोदी ने किया आशा भोसले के निधन पर ट्वीट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

Asha Bhosle Dies, Prime Minister Narendra Modi Tweet: लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले ने अपनी सिंगिंग से भारत ही नहीं, दुनियाभर में पहचान बनाई थी। लेकिन रविवार को आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 92 वर्ष की उम्र में आशा भोसले का निधन हो गया। ब्रीच कैंडी अस्पताल के मुताबिक, आशा भोसले (Asha Bhosle) का निधन मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ है। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री ही नहीं, फैंस को भी झटका लगा है। वहीं अप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के निधन पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने आशा भोसले के साथ अपनी कुछ तस्वीरें 'एक्स' पर साझा कीं और लिखा कि मैं उनके साथ हुई मुलाकातों को संजोकर रखूंगा। यह भी पढ़ें: 'कोई उनके जैसा नहीं-'Asha Bhosle के निधन से बॉलीवुड स्टार्स में छाया मातम, हेमा मालिनी बोलीं- यकीन नहीं हो रहा...

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट

    आशा भोसले (Asha Bhosle) के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "भारत की सबसे मशहूर और बहुमुखी आवाजों में से एक, आशा भोसले के निधन से मैं बेहद दुखी हूं। दशकों तक चली उनकी असाधारण संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है और दुनियाभर में अनगिनत दिलों को भी छुआ। उनकी दिल छू लेने वाली धुन हो या फिर रचनाएं, उनकी आवाज में हमेशा बेमिसाल चमक रही थी। मैं उनके साथ हुई सभी मुलाकातों और यादों को संजोकर रखूंगा। उनके परिवार, फैंस और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। वे आगे आने वाली सभी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत हमेशा जीवन में गूंजेंगे।" यह भी पढ़ें: Asha Bhosle Death: आशा भोसले की मौत से देशभर में दौड़ी शोक की लहर, लोग बोले-'एक युग का अंत'

      asha bhosle

      फोटो क्रेडिट- आशा भोसले फेसबुक

      कल होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार

      बता दें कि आशा भोसले (Asha Bhosle) का अंतिम संस्कार कल शाम चार बजे शिवाजी पार्क स्थित श्मशान गृह में होगा। हालांकि उनके बेटे आनंद भोसले का कहना है कि आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए सुबह 11 बजे कासा ग्रांडे स्थित उनके घर पर आ सकते हैं। आशा भोसले को बीते दिन चेस्ट इंफेक्शन के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

      एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article