Asha Bhosle Passed Away, Bollywood Stars Reaction On It: बॉलीवुड की लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है। आशा भोसले ने 92 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आशा भोसले के निधन की पुष्टि उनके बेटे आनंद भोसले और ब्रीच कैंडी अस्पताल प्रशासन की ओर से की गई है। बेटे आनंद भोसले के मुताबिक, आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार की शाम 4 बजे शिवाजी पार्क स्थित श्मशान गृह में होगा। लेकिन सुबह 11 बजे कासा ग्रांडे स्थित उनके घर पर लोग अंतिम दर्शन कर सकते हैं। आशा भोसले के निधन से बॉलीवुड में भी शोक की लहर है। रवीना टंडन से लेकर हेमा मालिनी जैसे कई सितारों ने आशा भोसले के निधन पर पोस्ट शेयर की है। यह भी पढ़ें: Asha Bhosle के निधन से शोक में डूबे सुधांशु पांडे, फोटो शेयर कर बोले- काश ये खबर झूठी होती...
रवीना टंडन ने की पोस्ट
रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने आशा भोसले (Asha Bhosle) के निधन पर लिखा कि कोई उनके जैसा नहीं है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में दिल की बातें बयां करते हुए लिखा, "तो आज जिंदगी ने ऐसी चीज को दूर किया है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है। इंडस्ट्री का सबसे गहरा नुकसान, मेरे, और मेरे पूरे बचपन से लेकर अब तक का ऐसा लॉस जिसकी भरा नहीं जा सकता। उनकी अब तक की सबसे बड़ी फैन। कोई उनके जैसा नहीं था। आशा जी आप म्यूजिक और साउंड की ऐसी विरासत पीछे छोड़ गई हैं, जिनकी दुनिया में कोई तुलना नहीं कर सकता। संगीत का सबसे बड़ा युग यहां अंत होता है।" यह भी पढ़ें: Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, शोक में डूबा पूरा देश
काजोल ने दी श्रद्धांलि
शाहरुख खान ने शेयर की पोस्ट
आशा ताई के निधन के बारे में जानकर सचमुच बहुत दुख हुआ। उनकी आवाज भारतीय सिनेमा के मुख्य स्तंभों में से एक रही है और आने वाली सदियों तक पूरी दुनिया में गूंजती रहेगी। उनकी प्रतिभा ऐसी है जो जीवित रहेगी। उन्होंने मुझपर अपना आशीर्वाद और प्यार बरसाया और मुझे उनकी बहुत याद आएगी। आपकी आत्मा को शांति मिले आशा ताई, आपको ढेर सारा प्यार।
हेमा मालिनी ने किया ट्वीट
हेमा मालिनी (Hema Malini) ने अपनी और आशा भोसले की कुछ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, "आशा ताई नहीं रहीं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि वह जो जिंदगी से भरी थीं, जिन्होंने अपने गानों में किरदार ला दिये थे, वो हमें यूं छोड़कर चली गईं। मेरे लिए ये तो और मुश्किल है, क्योंकि मेरा उनके भावनात्मक लगाव था। उन्होंने अपनी आवाज में मेरे कई गाने गाए हैं। मेरा लता जी और आशा जी, दोनों के साथ खास रिश्ता था, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में मेरी तरक्की में कोई कम योगदान नहीं दिया। महाराष्ट्र और पूरे भारत के लिए ये बहुत बड़ा नुकसान है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती।
सुनील शेट्टी (Suneil Shetty) ने आशा भोसले (Asha Bhosle) संग फोटो शेयर कर लिखा, "कुछ आवाजें सिर्फ गाती नहीं हैं, वे जिंदगी का हिस्सा बन जाती हैं। आशा ताई उनमें से एक हैं। हम कहीं न कहीं उनके साथ बड़े हुए हैं, अपने घर में , अपने सफर में और अपने लम्हों में। एक युग का अंत हो गया।"
शत्रुघ्न सिन्हा ने आशा भोसले (Asha Bhosle) के निधन पर लिखा, "दिल तोड़ने वाली दुखद खबर, महाराष्ट्र और भारत का गौरव, लेजेंड्री, पूर्व, पद्मभूषण सम्मानि, सही मायने में भारत की रत्न, असीम प्रतिभाशाली, भारत की कोकीला और गायिका लता मंगेशकर की बहन, वंडर वुमन, जादूई सिंगर आशा भोसले नहीं रहीं। उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के लिए इस मुश्किल घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं।"
