बॉलीवुड

Asha Bhosle के निधन से टूटा Salman Khan का दिल, पोस्ट शेयर कर बोले- इनकी कोई जगह नहीं ले सकता...

Asha Bhosle Passed Away, Salman Khan Tweet On It: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है। उनके निधन को लेकर सलमान खान ने ट्वीट किया है।

Image

सलमान खान ने किया आशा भोसले के निधन पर ट्वीट, फोटो क्रेडिट- सलमान खान एक्स

Asha Bhosle Passed Away, Salman Khan Tweet On It: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है। उन्होंने 92 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आशा भोसले का निधन मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ है। आशा भोसले के निधन से पूरे देश को काफी झटका लगा है। सिंगिंग की दुनिया का वह एक जाना-माना नाम थीं। आशा भोसले के निधन से बॉलीवुड स्टार्स शोक में हैं। हाल ही में बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने भी ट्वीट किया है, जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। सलमान खान ने आशा भोसले (Asha Bhosle) को याद करते हुए लिखा कि उनकी जगह कोई भी नहीं ले सकता है। यह भी पढ़ें: Asha Bhosle Dies: अस्पताल से घर लाया गया आशा भोसले का पार्थिव शरीर, कल इस वक्त होगा अंतिम संस्कार

asha bhosle

फोटो क्रेडिट-आशा भोसले फेसबुक

    सलमान खान ने आशा भोसले (Asha Bhosle) की फोटो अपने ट्विटर हैंडल से साझा की। उन्होंने शोक जताते हुए लिखा, "भारतीय म्यूजिक के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान। आशा जी के बारे में सुनकर दिल टूट गया। एक ऐसी आवाज, जिसकी कोई जगह नहीं ले सकता है। आपके गाने पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे।" बता दें कि सलमान खान से पहले शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अनिल कपूर जैसे कई सितारों ने भी पोस्ट साझा कर आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर शोक जताया। यह भी पढ़ें: पति RD बर्मन का शव देखने से आशा भोसले ने कर दिया था मना, कमरे में नहीं रखना चाहती थीं कदम; वजह जान लगेगा झटका

    कब होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार

    आशा भोसले (Asha Bhosle) का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में स्थित श्मशान गृह में होगा। इस बात की पुष्टि खुद उनके बेटे आनंद भोसले ने की है। उनका कहना है कि आशा भोसले के अंतिम दर्शन सुबह 11 बजे कासा ग्रांडे स्थित उनके घर पर किये जा सकते हैं। बता दें कि आशा भोसले को बीते दिन चेस्ट इंफेक्शन के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस अस्पताल में ही आशा भोसले ने आज अंतिम सांसें लीं। उनका पार्थिव शरीर घर पहुंच चुका है, जहां कई सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article