Asha Bhosle Denies To See Husband RD Burman Dead Body: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले आज दुनिया को छोड़कर चली गई हैं। आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें बीते दिन चेस्ट इंफेक्शन के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आशा भोसले का निधन मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ है। बता दें कि आशा भोसले अपने पति आरडी बर्मन के निधन के बाद उनका शव देखने से भी मना कर दिया था।
आशा भोसले और आरडी बर्मन ने 1980 में शादी रचाई थी। दोनों ही संगीतकारों की ये दूसरी शादी थी। उस वक्त जहां आशा भोसले की उम्र 47 वर्ष थी तो वहीं आरडी बर्मन केवल 40 साल के थे।
आशा भोसले ने अपने एक इंटरव्यू में आरडी बर्मन संग शादी की वजह जाहिर की थी। उन्होंने कहा था, "ये मेरे पीछे पड़े थे। आशा तुम्हारा सुर बहुत अच्छा है, मैं तुम्हारी आवाज पर फिदा हूं। आखिरकार क्या करती?"
आशा भोसले और आरडी बर्मन ने साथ में कई गाने गाए हैं, जो सिनेमा की दुनिया में खूब हिट भी हुए। इस लिस्ट में 'पिया तू अब तो आजा', 'दम मारो दम' और 'चुरा लिया है तुमने' शामिल है।
आरडी बर्मन का निधन साल 1994 में हुआ था। खबरों की मानें तो आरडी बर्मन के निधन से पहले वह और आशा भोसले कुछ वक्त तक अलग भी रहे थे।
आशा भोसले आरडी बर्मन के निधन के बाद बुरी तरह टूट गई थीं। अजिताभ मेमन के मेमोयर के मुताबिक, आशा भोसले अपने पति के शव को देखने के लिए भी तैयार नहीं थीं। उन्होंने कहा था, "मैं उस कमरे में नहीं जाऊंगी। मैं उसे मरा हुआ नहीं देख सकती। मैं उसे जिंदा देखना चाहती हूं।"
आरडी बर्मन के निधन के वक्त बॉलीवुड के कई सितारे आशा भोसले का सहारा बने। गुलजार ने शोक की घड़ी में आशा भोसले को संभाला। वहीं अमिताभ बच्चन और जया बच्चन जैसे कई सितारे भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे।