Asha Bhosle Dies, Singer Dead Body Reach Home: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले ने अपनी जादूई आवाज से दुनियाभर में पहचान बनाई थी। आशा भोसले ने 92 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बीते दिन उन्हें चेस्ट में इंफेक्शन के कारण ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अस्पताल में आज सुबह लता मंगेशकर ने आखिरी सांस ली। इस बात की पुष्टि खुद आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले और अस्पताल प्रशासन ने की है। वहीं अब आशा भोसले के पार्थिव शरीर को अस्पताल से घर लाया गया है। इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस का भी दिल भर आया है। यह भी पढ़ें: पति RD बर्मन का शव देखने से आशा भोसले ने कर दिया था मना, कमरे में नहीं रखना चाहती थीं कदम; वजह जान लगेगा झटका
आशा भोसले (Asha Bhosle) के वीडियो को एएनआई ने एक्स पर शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में नजर आया कि एंबुलेंस में उनका पार्थिव शरीर कासा ग्रांडे स्थित आशा भोसले के घर पहुंचा। वहीं एंबुलेंस के साथ-साथ पुलिस व्हीकल भी साथ दिखाई दिया। आशा भोसले से जुड़े इस वीडियो को देख फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं और उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: Asha Bhosle Dies: आशा भोसले का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, शाहरुख समेत कई स्टार्स ने जताया शोक
आशा भोसले के निधन से बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर
आशा भोसले (Asha Bhosle) के निधन से बॉलीवुड स्टार्स में शोक की लहर है। आलिया भट्ट, शाहरुख खान, रितेश देशमुख, रवीना टंडन, हेमा मालिनी, कृति खरबंदा, काजोल और कई बॉलीवुड सितारों ने लंबी-चौड़ी पोस्ट साझा कर आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट साझा कर आशा भोसले के निधन पर शोक जाहिर किया।

फोटो क्रेडिट- फेसबुक
कब होगा अंतिम संस्कार
आशा भोसले (Asha Bhosle) का अंतिम संस्कार सोमवार की शाम को शिवाजी पार्क स्थित श्मशान गृह में होगा। इस बात की जानकारी खुद उनके बेटे ने दी। इसके साथ ही आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने बताया था कि उनके अंतिम दर्शन कासा ग्रांडे स्थित घर पर सुबह 11 बजे होंगे।
