Asha Bhosle के निधन पर भावुक हुए शाहरुख खान, बॉलीवुड में छाया मातम; हेमा मालिनी बोलीं- यकीन नहीं हो रहा...

Asha Bhosle Passed Away, Bollywood Stars Reaction On It: बॉलीवुड की लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है। 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है।

Asha Bhosle Passed Away, Bollywood Stars Reaction On It: बॉलीवुड की लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है। आशा भोसले ने 92 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आशा भोसले के निधन की पुष्टि उनके बेटे आनंद भोसले और ब्रीच कैंडी अस्पताल प्रशासन की ओर से की गई है। बेटे आनंद भोसले के मुताबिक, आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार की शाम 4 बजे शिवाजी पार्क स्थित श्मशान गृह में होगा। लेकिन सुबह 11 बजे कासा ग्रांडे स्थित उनके घर पर लोग अंतिम दर्शन कर सकते हैं। आशा भोसले के निधन से बॉलीवुड में भी शोक की लहर है। रवीना टंडन से लेकर हेमा मालिनी जैसे कई सितारों ने आशा भोसले के निधन पर पोस्ट शेयर की है। यह भी पढ़ें: Asha Bhosle के निधन से शोक में डूबे सुधांशु पांडे, फोटो शेयर कर बोले- काश ये खबर झूठी होती...

asha bhosle (2)

आशा भोसले के निधन से शोक में डूबे बॉलीवुड स्टार्स (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम, ट्विटर)

रवीना टंडन ने की पोस्ट

रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने आशा भोसले (Asha Bhosle) के निधन पर लिखा कि कोई उनके जैसा नहीं है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में दिल की बातें बयां करते हुए लिखा, "तो आज जिंदगी ने ऐसी चीज को दूर किया है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है। इंडस्ट्री का सबसे गहरा नुकसान, मेरे, और मेरे पूरे बचपन से लेकर अब तक का ऐसा लॉस जिसकी भरा नहीं जा सकता। उनकी अब तक की सबसे बड़ी फैन। कोई उनके जैसा नहीं था। आशा जी आप म्यूजिक और साउंड की ऐसी विरासत पीछे छोड़ गई हैं, जिनकी दुनिया में कोई तुलना नहीं कर सकता। संगीत का सबसे बड़ा युग यहां अंत होता है।" यह भी पढ़ें: Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, शोक में डूबा पूरा देश

End of Feed