Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, शनिवार को पड़ा था दिल का दौरा; कल होगा अंतिम संस्कार

Asha Bhosle Dies At The Age Of 92: बॉलीवुड की मशहूर लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है। 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Asha Bhosle Dies At The Age Of 92: बॉलीवुड की मशहूर लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है। 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आशा भोसले को बीते शनिवार को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं अस्पताल में ही आशा भोसले ने आखिरी सांस ली। आशा भोसले (Asha Bhosle) की निधन की पुष्टि खुद उनके बेटे और हॉस्पिटल प्रशासन ने की है। उनके बेटे आनंद भोसले ने बताया कि लेजेंड्री सिंगर का अंतिम संस्कार सोमवार को शाम 4 बजे होगा। आशा भोसले के निधन से पूरे देश को झटका लगा है। यह भी पढ़ें: Asha Bhosle के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मंगल कामना, कहा- 'जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं'

asha bhosale

आशा भोसले का हुआ निधन (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    अस्पताल प्रशासन और बेटे ने की पुष्टि

    End of Feed